Media24Media.com: CRIME: होटल में चाकू मारकर महिला की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

CRIME: होटल में चाकू मारकर महिला की हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला

Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात (Murder incident in india) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला पुरानी दिल्ली-गुड़गांव रोड स्थित एक होटल का है, जहां 36 साल की महिला की एक शख्स ने चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान सचिन के रूप में हुई है, जो फिलहाल फरार चल रहा है। ये घटना 20 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे गुरुग्राम के सेक्टर 14 की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला पर चाकू से वार करने की पूरी घटना होटल मे लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी, जिसका वीडियो इन दिनों  सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी महिला पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना दिखाई दे रहा है। 


आगरा के रहने वाले मृतिक के पति मुहम्मद साहिद ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त शुक्रवार रात करीब 8 बजकर 15 मिनट पर उसकी पत्नी इसराना ऑटो चालक रिंकू के साथ गई थी। इसके कुछ देर बाद रिंकू ने उसे फोन कर बाताया कि दिशा होटल में उसकी पत्नी को चोटें लग गई हैं और उनकी हालत गंभीर है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो वहां सीढ़ियों पर उसकी पत्नी खून से लथपथ पड़ी हुई थी। मृतका के पति ने पुलिस को आगे बताया कि उसे होटल के रिस्पेशनिस्ट ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सचिन नाम के एक शख्स के साथ होटल आई थी। उन दोनों को 9 बजकर 15 मिनट पर कमरा अलॉट किया गया था, लेकिन 15 मिनट बाद ही सचिन दौड़ता हुआ कमरे से बाहर निकला होटल से चला गया। वहीं महिला खून से लथपथ सीढ़ियों पर वहीं गिर गई।

जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि इस पूरी घटना की जानकारी मिलते ही गुरुग्राम के सेक्टर 14 की पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फौरन महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस नतीजे पर पहुंची है कि आरोपी और महिला के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा, जिसके कारण आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और वह फरार हो गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की असल वजह सामने आ पाएगी। शुरुआती जांच में पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी ने होटल रिस्पेशन पर फेक ID प्रूफ दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.