Media24Media.com: एक क्लिक में जानें देशभर की बड़ी खबरें, जानिए देश में क्या है कोरोना का हाल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक क्लिक में जानें देशभर की बड़ी खबरें, जानिए देश में क्या है कोरोना का हाल

Document Thumbnail

देश के टॉप शहरों में होगा लखनऊ का नाम: रक्षा मंत्री





लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे विक्टोरिया ब्रिज के काम का निरीक्षण करने आए थे, उन्हें बताया गया है​ कि अब बहुत थोड़ा काम बचा है। 15 अगस्त के बाद ढाई किलोमीटर लंबा विक्टोरिया ब्रिज शुरू हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि लखनऊ हिन्दुस्तान में अब एक साधारण शहर के रूप में नहीं जाना जाएगा, बल्कि लखनऊ का स्थान भारत के 2-3 टॉप शहरों में होगा।





हरियाणा में 12 जुलाई तक बढ़ा लॉकडाउन





हरियाणा सरकार ने राज्य में कुछ ढील के साथ लॉकडाउन को 12 जुलाई तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है। बता दें कि कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, जिसकी वजह से ढील के साथ लॉकडाउन बढ़ाया गया है।





वोट की राजनीति में नहीं पड़ते हम : मोहन भागवत





गाजियाबाद में 'दि मीटिंग्स ऑफ माइंड्स' बुक लॉन्च पर पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि 'वोट की राजनीति में हम नहीं पड़ते। राष्ट्र में क्या होना चाहिए, इस बारे में हमारे कुछ विचार हैं। अब एक ताकत बनी है तो वो ठीक हो जाए, इतनी ताकत हम चुनाव में भी लगाते हैं। हम राष्ट्रहित के पक्षधर हैं।'





महाराष्ट्र में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा नए केस





महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना के 9,336 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 3,378 मरीज डिस्चार्ज हुए और 123 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। रविवार को मिले नए केस के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों संख्या 1 लाख 23 हजार 225 हो गई है। राज्य में अब तक कुल 58,48,693 डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 1,23,030 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि मुंबई में कोरोना के 548 नए मरीजों की पुष्टि की गई है। 24 घंटे में 704 लोग डिस्चार्ज हुए और 24 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल मुंबई में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 हजार 114 है।





तमिलनाडु में कोरोना के 3,867 नए केस





तमिलनाडु में 24 घंटे में कोरोना के 3,867 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 4,382 रिकवरी हुईं और 72 लोगों की कोरोना से मौत हुई। रविवार को मिले नए मरीजों के बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 35 हजार 294 हो गई है।





जे.पी.नड्डा ने मनाया पिता का जन्मदिन





हिमाचल प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने बिलासपुर में अपने पिता का जन्म​दिन मनाया। बता दें कि अपने पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा का जन्मदिन मनाने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंचे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उनका नगर के लुहणू मैदान में जोरदार स्वागत किया। इसके बाद घर पहुंचकर जेपी नड्डा ने अपने पिता की आरती की फिर उनका मुंह मीठा कराकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। नड्डा 5 जुलाई को कुल्लू दौरे पर रहेंगे। वहीं 6 जुलाई को भुंतर एयरपोर्ट से हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।





2 साल के बच्चे की मदद से उसकी मां तक पहुंची पुलिस





उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर 2 साल के बच्चे की मदद से रेलवे पुलिस बच्चे की बेहोश मां तक पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मनोज कुमार वरिष्ठ डीसीएस रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने बताया कि '3 जुलाई को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज पर एक महिला बेहोश थी। हमारे स्टाफ को एक बच्चा दिखा, बच्चे की उम्र 2 साल थी, जब उसके पास टीम गई तो वह टीम को अपनी मां की तरफ ब्रिज के ऊपर ले गया। महिला के पास 2 बच्चे थे। महिला को प्राथमिक इलाज देकर अस्पताल पहुंचाया गया।





जानिए 5 साल में 3 CM बदलने पर क्या बोले धामी





5 साल में 3 मुख्यमंत्री बदलने से चुनाव पर असर होने के सवाल पर पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आने वाले चुनाव पर इसका कोई असर नहीं होगा। उत्तराखंड में हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने बहुत काम किए हैं, उनको हम जनता के बीच ले जाएंगे। उत्तराखंड की जनता की सेवा करने के लिए मेरी पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है, मैं उस पर खरा उतरने का काम करूंगा।'





ममता सरकार पर गंभीर आरोप





बंगाल के BJP अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिलीप घोष ने कहा कि 'पश्चिम बंगाल में वैक्सीन को लेकर घोटाला चल रहा है, लोगों को सरेआम वैक्सीन के नाम पर कुछ और दिया जा रहा है, इसमें सरकारी अधिकारी से लेकर नेता तक जुड़े हुए हैं। सामान्य लोग वैक्सीन के लिए भटक रहे हैं, इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।'





मोदी सरकार को चला रही है कंपनी: टिकैत





भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 'अगर सरकार किसी पार्टी की होती तो वो जरूर बात करती, मोदी सरकार को कंपनी चला रही है। उनकी शर्त है कि कानून वापस नहीं लेंगे, लेकिन बात कर लो।





प्रदेश में बेरोजगारी की दर सबसे कम: योगी आदित्यनाथ





उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 'हमने इंफ्रास्ट्रक्चर की बड़ी परियोजनाओं को सामने रख कर अपनी कार्ययोजना तैयार की है, इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश अगले 5 साल में देश की पहली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरेगा। सबसे बड़ी आबादी का राज्य होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की दर सबसे कम है, क्योंकि कोरोना का सामना करते हुए हमने हर स्तर पर विकास की योजनाओं को थमने नहीं दिया।' दरअसल, गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'आज यहां पर 162 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है।'





3 अभियुक्तों ने थाने पर आकर किया सरेंडर





थाना कैराना पर 3 अभियुक्तों ने थाने पर आकर आत्मसमर्पण किया। इन तीनों पर हत्या के प्रयास, चोरी सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। तीनों को पुलिस हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के शामली सर्किल ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने यह जानकारी दी है।





'कल है पार्टी का रजत जयंती समारोह'





बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के 25वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर पटना में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। तेजस्वी यादव ने कहा, 'कल पार्टी का रजत जयंती समारोह है। कल के कार्यक्रम का उद्घाटन खुद लालू जी करेंगे।'





49 घातक हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार





डीसीपी सर्किल-2 औरंगाबाद ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली की एक व्यक्ति ने शहर में कूरियर कंपनी के माध्यम से तलवार ऑर्डर किया है। आरोपी को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया है। कुल 49 घातक हथियार बरामद किए गए हैं, मामले की जांच जारी है।





UP में कल खुलेंगे सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स





उत्तर प्रदेश में कल से सिनेमाघर-मल्टीप्लेक्स को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए 50% क्षमता के साथ खोलने की अनुमति होगी। डिप्टी मैनेजर देवेंद्र सिंह फन मॉल लखनऊ ने बताया, 'गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। मास्क, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग को ध्यान में रखते हुए तैयारी जारी है।'





डॉक्टर्स और नर्सेस को भारत रत्न देने की मांग





दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में डॉक्टरों और नर्स को भारत रत्न दिए जाने को लेकर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि 'देश के डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लोगों ने अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाई हैं, इनको सम्मान तो जरूर मिलना चाहिए।'





फिर बढ़ी लोगों की लापरवाही





देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया। बता दें कि कुछ दिन पहले ही कोरोना गाइडलाइन के तहत बाजारों को खोलने की अनुमति दी गई है, ऐसे में लोगों की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए।





बॉर्डर बटॉलियन के लिए भर्ती प्रक्रिया





जम्मू-कश्मीर में बारामूला में युवा उम्मीदवार 'जम्मू-कश्मीर पुलिस बॉर्डर बटॉलियन' में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। SSP ने बताया, 'जम्मू और कश्मीर बॉर्डर बटॉलियन के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इस भर्ती प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता अपनाई जा रही है। इसमें 1,350 पोस्ट है।'





कोरोना वॉरियर्स का सम्मान





महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने वाई.बी चव्हाण केंद्र कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.