Media24Media.com: ट्विटर की नयी करतूत- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया भारत से अलग, बताया अलग देश

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

ट्विटर की नयी करतूत- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया भारत से अलग, बताया अलग देश

Document Thumbnail

नई दिल्ली। ट्विटर भारत में लगातार विवादों में घिरता जा रहा है। ऐसा लगता है कि भारत में ट्विटर को कुछ भी करने की छूट मिल गई है। दरअसल इस बार ट्विटर ने भारत के नक्शे से छेड़छाड़ करते हुए केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया है। इतना ही नहीं बल्कि दोनों को अलग-अलग देश दर्शाया गया है।





आम यूजर ने किया नोटिस





ट्विटर की इस हरकत को सबसे पहले सोशल मीडिया पर एक यूजर ने नोटिस किया था। इसके बाद से ही ट्विटर की तरफ से जारी भारत के नक्शे फोटो वायरल हो रही है। इस पर लिखा है कि ट्विटर कैरियर पेज पर भारत का नक्शा…





IT मंत्री का अकाउंट किया था ब्लॉक





मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला सामने आने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ट्विटर को नोटिस जारी करने की तैयारी में है। बता दे कि इससे पहले, ट्विटर ने शुक्रवार को भारत के कानून और IT मंत्री रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को एक घंटे के लिए ब्लॉक कर दिया था।





नया IT कानून आने के बाद से केंद्र सरकार और ट्विटर में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इसमें देश के नक्शे से छेड़छाड़ करने की नई कड़ी जुड़ गई है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.