Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 9,121 नए मरीजों की पुष्टि, 195 मरीजों की हुई मौत


छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन का असर लगातार दिखने लगा है। प्रदेश में लगातार कोरोना के केसों में कमी आ रही है। वहीं गुरुवार को भी कोरोना के सिर्फ 9,121 नए केस सामने आए हैं। जबकि 195 लोगों की मौत हुई है। सर्वाधिक दुर्ग में 34 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 14 हजार 950 पहुंच गई है।






https://twitter.com/TS_SinghDeo/status/1392886792471285762




बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी प्रदेशभर में 12,274 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे। बता दें कि गुरुवार को राज्य में 67,738 लोगों की कोरोना जांच हुई है, जिसमें 9,121 नए केस सामने आए।





रायपुर में 655 नए केस, 28 की मौत





वहीं राजधानी रायपुर में गुरुवार को 655 नए मरीज मिले हैं। जबकि 28 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 17 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था,जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।





कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर





  • छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 9,121 नए मरीजों की पहचान
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 92 हजार 331 संक्रमित
  • छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 195 कोरोना मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11,289 मरीजों की मौत
  • छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 12,274 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 61 हजार 592 मरीज स्वस्थ
  • छत्तीसगढ़ में 1 लाख 14 हजार 950 एक्टिव केस




जिलेवार कोरोना के आंकड़े





  • रायपुर- 655
  • दुर्ग- 278
  • राजनांदगांव- 252
  • बालोद- 250
  • बेमेतरा- 144
  • कवर्धा- 220
  • धमतरी- 196
  • बलौदाबाजार- 622
  • महासमुंद- 296
  • गरियाबंद- 251
  • बिलासपुर- 433
  • रायगढ़- 721
  • कोरबा- 462
  • जांजगीर- 583
  • मुंगेली- 445
  • गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 230
  • सरगुजा- 472
  • कोरिया- 383
  • सूरजपुर- 535
  • बलरामपुर- 426
  • जशपुर- 394
  • बस्तर- 267
  • कोंडागांव- 100
  • दंतेवाड़ा- 69
  • सुकमा- 59
  • कांकेर- 295
  • नारायणपुर- 31
  • बीजापुर- 49
  • अन्य राज्य- 03

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.