Media24Media.com: पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान 11 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान 11 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश में आज पंचायत चुनाव के नजीते सामने आ रहे हैं। सुबह से ही वोटिंग की गिनती जारी है। इसी बीच हाथरस से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है, जहां पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान 7 मतगणना कर्मी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमित होने की सूचना के बाद मतगणना केंद्र पर हड़कंप मच गया।





इसके अलावा जिले के ही थाना मुरसान में मतगणना केंद्र पर चार कर्मी पॉजिटिव निकले हैं। फिलहाल सभी को उपचार के लिए वापस भेज दिया है। दूसरी ओर पूरे जगह को सैनिटाइजेशन का काम करने के बाद मतगणना का काम दोबारा शुरू किया गया।





पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव - 200 पार का दावा करने वाली BJP पिछड़ी, TMC तीसरी बार बनाएगी सरकार





बता दें कि आज यूपी के 75 जिलों में पंचायत चुनाव की मतगणना चल रही है, जिसमें हाथरस भी शामिल है। इस दौरान पंचायती राज विभाग ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की सख्‍त हिदायत दी है। इस वजह से मतगणना केंद्रों पर तैनात ड्यूटी कर्मियों का कोरोना टेस्‍ट किया जा रहा है। इस वजह से हाथरस के सासनी और मुरसान केंद्रों पर आज सुबह ड्यूटी पर पहुंचने के बाद कर्मियों का RTPCR टेस्‍ट किया गया, जिसमें सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.