छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन और सरकार की सख्ती का असर दिखने लगा है। प्रदेश में लगातार कोरोना के केस कम हो रहे हैं। वहीं बुधवार को भी कोरोना के 10,150 नए केस सामने आए हैं। जबकि 153 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को मिले नए मरीजों के बाद छत्तीसगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 1 लाख 22 हजार 798 पहुंच गई है।
बीते 1 महीने से प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ रहे थे, लेकिन दूसरी तरफ कोरोना से ठीक होकर वापस घर लौटने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी प्रदेशभर में 9,035 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे।
वहीं बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा 884 संक्रमित मरीज रायगढ़ में मिले हैं। छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर बीते 7 दिनों से लगातार घट रही है। 12 मई को प्रदेश भर में हुए 71 हजार 138 सैंपल की जांच में से 10,150 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित की पहचान के लिए प्रदेश में 12 मई को रिकॉर्ड 71,138 सैंपल की जांच की गई थी।
रायपुर में 605 नए केस, 20 की मौत
वहीं राजधानी रायपुर में बुधवार को 605 नए मरीज मिले हैं। जबकि 20 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा है। बता दें कि रायपुर में लॉकडाउन को फिर 17 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। राजधानी में पहले 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक लॉकडाउन लगाया गया था। जिसे 26 तक दोबारा बढ़ाया गया था। वहीं इसे तीसरी बार बढ़ाकर 6 मई तक किया गया था,जिसे फिर चौथी बार बढ़ाकर 17 मई तक कर दिया गया है।
कोरोना के आंकड़ों पर एक नजर
- छत्तीसगढ़ में बुधवार को 10,150 नए मरीजों की पहचान
- छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख 83 हजार 210 संक्रमित
- छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में 153 कोरोना मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना से 11,094 मरीजों की मौत
- छत्तीसगढ़ में बुधवार को 9,035 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में अब तक 7 लाख 49 हजार 318 मरीज स्वस्थ
- छत्तीसगढ़ में 1 लाख 22 हजार 798 एक्टिव केस
जिलेवार कोरोना के आंकड़े
- रायगढ़- 884
- कोरबा- 672
- रायपुर- 605
- कोरिया- 583
- सूरजपुर- 582
- बलौदाबाजार- 571
- मुंगेली- 566
- जशपुर- 549
- बिलासपुर- 520
- जांजगीर- 522
- बलरामपुर- 465
- सरगुजा- 428
- कवर्धा- 333
- कांकेर- 329
- धमतरी- 311
- महासमुंद- 302
- दुर्ग- 300
- बालोद- 300
- राजनांदगांव- 272
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 224
- गरियाबंद- 216
- बस्तर- 177
- बेमेतरा- 148
- कोंडागांव- 99
- नारायणपुर- 69
- दंतेवाड़ा- 58
- सुकमा- 34
- बीजापुर- 28
- अन्य राज्य- 03