Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 8 February 2021: इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, जानिए आपके राशि में क्या है आज


दैनिक राशिफल (Horoscope 8 February 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 8 फरवरी (Horoscope 8 February 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा।





पढ़ें:- रक्षक बना भक्षक, एसआई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज





जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है। जानिए कैसे आप अपना दिन सुधार सकते हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 8 February 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries)





परिवार के बड़ों, पिता के लिए दिन उत्तम नहीं है। संतान की प्रगति होगी और उससे सुख शांति प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। कार्य विशेष प्रयास के बाद ही सफल होंगे। अंतिम रूप से प्रयासों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। इसलिए अगर ऐसी कोई योजना है, जिसका तत्काल फल नहीं चाहिए तो प्रारंभ करने के लिए अति उत्तम दिन है। आर्थिक दृष्टि से सामान्य दिन है। विशेष रूप से पारिवारिक सुख और रोजगार में सामान्य रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। यात्रा, व्यय,विवाद,जोखिम के कार्य और मीटिंग,परामर्श लंबित स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए।





वृष राशि (Taurus)





नारी वर्ग के लिए तुलनात्मक रूप से सुख बाधक दिन होगा। आज का दिन किसी भी महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपयोगी सिद्ध होना कठिन है। शारीरिक कष्ट की संभावना अधिक है। अधिक सक्रियता या भागदौड़ करना उचित नहीं होगा। मानसिक रूप से भी अपेक्षा के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होने से कष्ट हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से कमजोर दिन हैं। राजनीतिक और जनप्रतिनिधियों के लिए सफलता संदिग्ध है। कार्य की अधिकता रहेगी और विवाद की स्थिति भी बन सकती है।





मिथुन राशि (Gemini)





नारी वर्ग के लिए तुलनात्मक रूप से सुख बाधक दिन होगा। प्रेम संबंधों में स्थायित्व आएगा। दांपत्य साथी  के द्वारा आपके सुखों का सृजन किया जाएगा। रोजगार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। आज का काम कल पर छोड़ना उचित सिद्ध नहीं होगा। यश प्रतिष्ठा और स्वास्थ्य उत्तम रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से उपयोगी दिन सिद्ध हो सकता है। नए कार्यों के लिए भी अच्छा दिन है।





कर्क राशि (Cancer)





जनप्रतिनिधियों के लिए उत्तम दिन है। कोई कार्रवाई अपने विरोधियों के विरुद्ध करना सफलता प्रद सिद्ध हो सकता है। मनोबल अच्छा रहेगा। उदर कष्ट संभव है। मामा पक्ष से लाभ होगा। रिश्तेदार सहयोग करेंगे। रोजगार और व्यापार में अनुकूल स्थितियां रहेंगी। खर्च की योजना बन सकती है। दिन प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए।





सिंह राशि (Leo)





नारी वर्ग के लिए सुख बाधा योग हैं। विद्या पठन-पाठन और चिंतन में दिन व्यस्त हो सकता है। बच्चों की ओर से कोई जिम्मेदारी उत्तरदायित्व प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए निर्णय लाभदायक सिद्ध होंगे। किसी से महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की कोई संभावना नहीं है। इसलिए कोई आवेदन या महत्वपूर्ण कार्य अगर स्थगित किया जा सकता है तो करना चाहिए। व्यापार में लाभ होगा। रोजगार में
कार्य की अधिकता रहेगी।





कन्या राशि (Virgo)





स्थाई संपत्ति से संबंधित भवन वाहन की कोई समस्या या उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है। मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।





तुला राशि (Libra)





पुरुष वर्ग के लिए तुलनात्मक रूप से सुख बाधक दिन होगा। स्थाई संपत्ति से संबंधित  भवन वाहन की कोई समस्या या उस पर व्यय होगा। परिवार की बड़ी स्त्रियों के लिए दिन उत्तम नहीं है। मां के स्वास्थ में बाधा उत्पन्न हो सकती है। रोजगार में अनपेक्षित स्थितियां परेशान करेंगी। व्यापार में लाभ की संभावना कम है। जनप्रतिनिधियों के लिए दिन उपयोगी सिद्ध नहीं होगा।





वृश्चिक राशि (Scorpio)





नारी वर्ग के लिए तुलनात्मक रूप से सुख बाधक दिन होगा। कल की तुलना में आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं रहेगा तथापि कार्य सफलता के योग हैं। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आपके किए गए कार्यों के अच्छे परिणाम आज प्राप्त हो सकते हैं। किसी भी कार्य को करने से पीछे नहीं हटे क्योंकि समय आपके पक्ष में है। राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए उत्तम दिन है। महिलाओं के लिए उपयोगी दिन सिद्ध नहीं होगा। यात्रा, व्यय,विवाद,जोखिम के कार्य और मीटिंग,परामर्श लंबित स्थगित रखिए या अतिरिक्त सूझबूझ से समय निकालिए।





धनु राशि (Sagittarius)





स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मनोबल अच्छा रहेगा। यश प्रतिष्ठा पूर्ण दिन है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार में सफलता मिलेगी। नए कार्य करने के लिए  उपयोगी नहीं है, लेकिन दिन प्रसन्नता पूर्ण व्यतीत होगा। उपयोगी अपेक्षित समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। प्रिय व्यक्तियों से मिलना हो सकता है। दांपत्य और प्रेम संबंध की दृष्टि से उत्तम दिन है।





मकर राशि (Capricorn)





आकस्मिक रूप से अथवा घरेलू कामकाजी के लिए खर्च करना पड़ेगा। यात्रा योग हैं। जनप्रतिनिधियों के लिए व्यस्तता का दिन रहेगा, जिसके परिणाम आगे अच्छे मिलेंगे। आज तात्कालिक रूप से किसी लाभ की कोई संभावना नहीं है। वाद-विवाद या उपदेश देने से बचना उत्तम होगा। किसी भी प्रकार का कोई नया निर्णय या महत्वपूर्ण हस्ताक्षर या टीप देने से बचना चाहिए। अगर संभव हो तो अधिक से अधिक निष्क्रिय या दिन को टालना उचित होगा।





कुंभ राशि (Aquarius)





नारी वर्ग के लिए तुलनात्मक रूप से सुख बाधक दिन होगा। महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिन उत्तम नहीं है।  प्रत्येक क्षेत्र में परिणाम आपके पक्ष में जाएंगे। नए कार्य को करने या अपनी योजना पर विचार स्थगित रखना उचित होगा। आर्थिक सामाजिक और राजनीतिक तीनों स्थितियों में दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। उपदेश सलाह या मार्गदर्शन देना उपयोगी सिद्ध नहीं होगा। पुराने प्रयासों के अच्छे परिणाम सामने आएंगे।





मीन राशि (Pisces)





माह के सर्वश्रेष्ठ दिनों में से एक सिद्ध हो सकता है। कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का प्रयास करें। पद प्रतिष्ठा व्यापार की दृष्टि से दिन उत्तम है। आपके उत्तरदायित्व या अधिकार शक्ति बढ़ेगी। अपने अधिकारों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना लाभदायक सिद्ध होगा। कोई योजना या मीटिंग के लिए दिन विशेष उपयोगी नहीं है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.