Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

नहीं रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सतीश शर्मा, गोवा में ली अंतिम सांस


पूर्व कांग्रेस सांसद और केंद्रीय मंत्री कैप्टन सतीश शर्मा का निधन (satish sharma passed away) हो गया है। उन्होंने 73 साल की उम्र में गोवा में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि वो कैंसर से पीड़ित थे और पिछले कुछ समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली में किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर गोवा से दिल्ली लाया जा रहा है।





यह भी पढ़ें:- राज्यपाल ने मीडिया24मीडिया की पत्रिका ‘अपन रद्दा’ का किया विमोचन





कैप्टन सतीश शर्मा (captain satish sharma ) पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के करीबी माने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कैप्टन सतीश शर्मा काफी समय तक अमेठी में गांधी परिवार के प्रतिनिधि के तौर पर रहे।









पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत के बाद 1991 में वे अमेठी से ही लोकसभा के सांसद चुने गए। फिर 1993 से 1996 तक वे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री रहे। कैप्टन सतीश शर्मा का जन्म वर्तमान के तेलंगाना में सिकंदराबाद में 11 अक्टूबर 1947 को हुआ था। उनकी मौत पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं और मंत्रियों ने दुख जताया है।





कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने जताया शोक





कैप्टन सतीश शर्मा (captain satish sharma ) के निधन पर कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने शोक जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा 'कैप्टन सतीश शर्मा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उनका व्यवहार अपने से छोटे साथियों के लिए हमेशा ही प्रोत्साहित करने वाला रहा।'






https://twitter.com/JitinPrasada/status/1362082754486173697




सीताराम येचुरी ने जताया दुख





'दुःखी है कि कैप्टन सतीश शर्मा नहीं रहे। राज्यसभा में लंबे समय तक सहयोगी रहे, वह संसदीय स्थायी समिति के सदस्य थे जिसकी अध्यक्षता मैंने कई वर्षों तक की। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'






https://twitter.com/SitaramYechury/status/1362086491074097153




कांग्रेस नेता अलका लांबा ने जताया दुख






https://twitter.com/LambaAlka/status/1362081050772480005




कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह ने जताया गहरा दुख





' कैप्टन सतीश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर गहरा दुख हुआ। कैप्टन शर्मा ने समर्पण और निष्ठा को महत्व दिया। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना।'






https://twitter.com/rssurjewala/status/1362085334381690882

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.