Media24Media.com: Horoscope 3 January 2021- जानिए कैसा होगा नए साल का पहला रविवार, मिलेंगी खुशियां या आएंगी बाधाएं

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 3 January 2021- जानिए कैसा होगा नए साल का पहला रविवार, मिलेंगी खुशियां या आएंगी बाधाएं

Document Thumbnail

हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 3 January 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries todays Horoscope)





आज का दिन किसी भी प्रकार का जोखिम लेने के लिए उचित नहीं है. व्यवहार में अतिरिक्त कुशलता की आवश्यकता है. परिवार के बड़ों से मित्रों से तथा कार्यालय में अधिकारियों से मतभेद या विरोध की स्थिति बन सकती है. अनपेक्षित अपमान की स्थिति से बचना उचित होगा. प्रत्येक क्षेत्र अतिरिक्त प्रयास के उपरांत ही सफल हो सकता है. समय को देखते हुए किसी भी प्रकार अति उत्साह से दूर रहना उचित होगा.





वृष राशि (Taurus todays Horoscope)





आज के दिन (Horoscope 3 January 2021) अप्रिय स्थितियों की स्थिति रहेगी. प्रत्येक कार्य को सूझबूझ के बाद अथवा सोचने विचारने के उपरांत ही करना उचित होगा. आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक तीनों स्तर पर मन के अनुकूल कार्य नहीं हो सकेंगे. धार्मिक आध्यात्मिक एवं दान आदि के कार्य में रुचि बढ़ सकती है. बाधाएं कम हो सकती हैं.





मिथुन राशि (Gemini todays Horoscope)





पद प्रतिष्ठा का प्रयोग एवं सुख उपभोग होगा. परिवार के बड़ो या कार्यालय में उच्च अधिकारियों से पूर्ण कृपा प्राप्त होगी. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मांगलिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. प्रशंसा एवं ख्याति के सुयोग हैं. हाथ में लिए हुए कार्य पूर्ण होंगे। नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. यश बढ़ेगा.





कर्क राशि (Cancer todays Horoscope)





यात्रा एवं खर्च के अनायास योग बनेंगे. कार्य परिश्रम से ही पूर्ण होंगे. कार्यालय में कार्य की अधिकता रहेगी. कठिनाइयां बढ़ सकती हैं. स्वास्थ्य बाधा संभव है. राजनीति के क्षेत्र में कष्ट होगा. सामान्य तौर पर लोगों का व्यवहार सहयोगी या मित्रता पूर्ण नहीं रहेगा.





सिंह राशि (Leo todays Horoscope)





सौभाग्य, सुख व सम्मान इस अवधि की विशेषता है. आपके व आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है. जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा. भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं. आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है. पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी |कार्य में उन्नति भी हो सकती है.





कन्या राशि (Virgo todays Horoscope)





शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे. मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे. आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा. दिन में असंतोष सा रहेगा. मन में उदारता एवं दया भावना की कमी होगी. अनपेक्षित स्थिति से क्रोध एवं विवाद की स्थिति बन सकती है. आकस्मिक अप्रिय स्थिति निर्मित होगी. महत्वपूर्ण कार्यों को टालना उचित होगा. खर्च बढ़ेगा. दैनिक कार्य सरलता से पूर्ण होंगे.





तुला राशि (Libra todays Horoscope)





विपरीत स्थितियों पर नियंत्रण स्थापित होगा. (Horoscope 3 January 2021) शत्रु पराजित होंगे. आपका मनोबल एवं आत्मविश्वास आपको यश एवं सफलता प्रदान करेगा. स्थाई संपत्ति एवं लाभ की स्थिति उत्तम है। परिवार के छोटों से या संतान सुखपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा. विवाद के सभी मामलों में अथवा इंटरव्यू परीक्षा में सफलता के अच्छे योग हैं.





वृश्चिक राशि (Scorpio todays Horoscope)





अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी. पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं. विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी. राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा. शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे. सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी. समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है.





धनु राशि (Sagittarius todays Horoscope)





अच्छे लोगों से परिचय होगा कार्यों में सफलता मिलेगी. पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं. विद्या के क्षेत्र में यश पड़ेगा सफलता मिलेगी. राजनीति में गौरव तथा यश बढ़ेगा मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा. शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे. सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा व्यापार में प्रगति होगी. समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है.





मकर राशि (Capricon todays Horoscope)





आपके कार्यों की सफलता संदिग्ध है. विरोध,मतभेद,विवाद की स्थिति बन सकती है. राजनीति में छल की संभावना है. विश्वास के परिणाम प्रतिकूल होंगे. दांपत्य साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. आवश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. शारीरिक एवं मानसिक कष्ट की स्थिति से बचने के लिए, किसी भी कार्य को करने में शीघ्रता नहीं बरतें. बाजार के काम, परामर्श देना, यात्रा, नए कार्य प्रारंभ करना उचित नही होगा.





कुंभ राशि (Aquarius todays Horoscope)





सकारात्मक परिस्थितियों का दिन है. यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है. अटका हुआ पैसा पुन: प्राप्त हो सकता है. आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी. प्रेम संबंध सुख या नए मित्र हेतु यह दिन अनुकूल है. दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा. आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे. संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.





मीन राशि (Pisces todays Horoscope)





विजयश्री आपके साथ होगी. मनोबल  उत्तम रहेगा. राजनीति एवं जनसम्पर्क से लाभ सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य बाधा का योग रहेगा. राजनीति में विरोधी पराजित होंगे. आपके कार्यों की प्रशंसा होगी. आपके द्वारा किये  गए कार्य यश दिलवाएंगे. धन के क्षेत्र में अनुकूल स्थितियां बनेंगी. सफलता के योग अच्छे हैं.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.