Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

Horoscope 11 January 2021: आज का राशिफल- इन राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान


दैनिक राशिफल (Horoscope 11 January 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन (Horoscope 11 January 2021) आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।





मेष राशि (Aries todays Horoscope)





आर्थिक और पारिवारिक पक्ष के सुख में कमी होगी। कार्यालय में विवाद,व्यय और यात्राएं आ सकती हैं। आप अविचलित रहें क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी। विश्वास रखें, परिश्रम का फल अवश्य मिलता है। शारीरिक रुप से आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। मानसिक रुप से असंतोष अनुभव करेंगे। आपको भोजन भी इतना रुचिकर नहीं लगेगा। दिन में एक असंतोष सा रहेगा।





कोरोना ना हो जाए इस डर से पहले ही खा लिया जहर, 1 की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती





वृष राशि (Taurus todays Horoscope)





नए समाचार या प्रिय परचित से मिलन या सुखद स्थितियां आनंदित करेंगी। आपके और आपके परिवार के लिए रोगों से मुक्त रहने सुयोग है। जीवन में सुख शान्ति का मनोभाव आपको संतोष प्रदान करेगा। भावनाओं के प्रति आवश्यकता से अधिक संवेदनशील न बन जाएं। आर्थिक रुप से भी यह एक अच्छा समय है। पुराने दिए ऋणों, आर्थिक लक्ष्य प्राप्ति होगी। कार्य में उन्नति भी हो सकती है।





मिथुन राशि (Gemini todays Horoscope)





मानसिक रुप से आप व्यथा और बैचेनी अनुभव कर सकते हैं। (Horoscope 11 January 2021) अकर्मण्यता अथवा ईर्ष्या की भावना से भी त्रस्त हो सकते हैं। अपने निर्णय लेने में या दूसरों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें। आवेश ,जल्दबाजी या शीघ्रता में व्यवहार या निर्णय कष्टप्रद सिद्ध हो सकते हैं। योजनाओं को क्रियान्वित करने से पूर्व सोच लें। घर पर भी सावधान रहें, सगे-सम्बन्धियों से व्यर्थ की शत्रुता संभव है।





कर्क राशि (Cancer todays Horoscope)





समग्र दृष्टि से ग्रह सर्व सुख शांति सफलता देने के लिए तत्पर हैं। इस माह इतना अनुकूल समय न मिला है ओर न ही आपको शेष दिनों में मिलेगा। प्रत्येक कार्य आपके अनुकूल होगा। मित्रों के साथ पुनर्मिलन के भी सुअवसर हैं। विवाहित व्यक्तियों के दाम्पत्य सुख की पूर्ण संभावना है। इस समय आपको सुस्वादु भोजन और घर में समस्त सांसारिक सुख मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। पूरे दिन में आप मानसिक रुप से प्रसन्न और शान्तचित्त रहेंगे। व्यापार के लिए लाभदायक विशेष रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े वर्ग के लिए उत्तम दिन है।





बोलेरो चालक की लापरवाही पड़ी भारी, सड़क पर बाइक लेकर निकला युवक फिर नहीं लौटा घर





सिंह राशि (Leo todays Horoscope)





माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि प्रारम्भ है। सर्वाधिक ,बिना समय का अपव्यय कर,अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए। जिस कार्य को भी प्रारम्भ करेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए। दो दिन तक निर्णय या कार्य श्री गणेश के लिए इससे सर्वोत्तम समय नहीं मिलेगा। आप सम्मान, पदोन्नति और प्रशंसा की आशा कर सकते हैं। इस समय आप सत्ता में अधिकारी के पद पर आसीन हो सकते हैं। निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य इस अवधि में सामान्यत अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपके अति उत्तम, सुस्वादु भोजन का आनन्द लेने की संभावना है।





कन्या राशि (Virgo todays Horoscope)





भाग्य और संतान सुख विवाद,व्यय,यात्रा विघ्न,विवाद,व्यय,यात्रा ,कष्ट,स्वागत करने को आतुर हैं। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखिए, आपके प्रयासों को सफलता के पंख 17:00 बजे के बाद लगने ही वाले हैं। दिन में घर और धन सम्बन्धी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती है। धन-व्यय के समय विशेष सचेत रहें। शत्रुओं पर विशेष नजर रखें। विरोधियों के कारण हानि होने की संभावना है। संतान से विवाद या झगड़ा न करें। व्यर्थ के टकराव में न पड़े। स्वाभिमान,अहम, अपनी प्रतिष्ठा और सम्मान बचाए रखें। मानसिक रुप से आप चिन्ता और अत्यधिक कार्यभार के कारण पीड़ित हो सकते हैं।





तुला राशि (Libra todays Horoscope)





प्रत्येक दृष्टि से बाधक,समय को शांति पूर्वक निकालिए। किसी भी प्रकार के जोखिम या निर्णय का परामर्श नहीं दिया जा सकता। शारीरिक कष्ट,यात्रा और वाहन से कष्ट संभव है। आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है। आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है। अपने वरिष्ठ और उच्चाधिकारी से कार्यालय में किसी भी प्रकार की असहमति या विवाद से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पाचन तंत्र और श्वसन तंत्र में समस्या हो सकती है।





वृश्चिक राशि (Scorpio todays Horoscope)





दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। पुत्र और पुत्री के द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा । कार्यालय में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति रहेगी। नए कार्य या उत्तरदायित्व मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए कार्य के श्री गणेश के लिए उत्तम अवसर है। मन मे प्रसन्नता और शान्ति रहेगी। 17:00 बजे के बाद प्रतिकूलन का प्रारम्भ होने ही वाला है।





धनु राशि (Sagittarius todays Horoscope)





उदर कष्ट संभव है। रोजगार,व्यवसाय में आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है। शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है। विवादास्पद मामलों मे प्रयासो के सुपरिणाम अवश्य ही मिलेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध सुख पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप नीरोग काया का आनन्द उठाएंगे। कुल मिलाकर इस अवधि में आप सफल और प्रसन्न रहेंगे। विजयश्री आपके साथ होगी। मनोबल उत्तम रहेगा।





मकर राशि (Capricorn todays Horoscope)





वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है। आपको हानि हो सकती है। धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। निराशा जीवन को अकर्मण्य बना सकती है। विशेष सावधान रहें। कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा या कार्यालय में सम्मान कम हो। 17:00 बजे के बाद अनुकूलन का प्रारम्भ होने ही वाला है।





वन विभाग की कार्रवाई,​ ​एक जेसीबी मशीन सहित एक वाहन जब्त





कुंभ राशि (Aquarius todays Horoscope)





शारीरिक मानसिक कम से कम सक्रिय रहे। पूर्ण मनोयोग , धैर्य,शांति और भावनाओं पर नियंत्रण रखिए। सक्रियता , विनियोजन,विपणन ,लेनदेन ,महत्वपूर्ण कार्य लंबित / स्थगित, रखना ही
श्रेयष्कर होगा। आप विषाद, व्यर्थ का भय और मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें। अपने आत्मविश्वास पर उस समय विशेष रुप से भरोसा रखें। अपने मानसिक संतुलन को स्थिरता प्रदान करके बनाए रखें । आर्थिक दृष्टि से यह कठिन समय है। खर्चे बढ़ सकते हैं। यह एक ऐसा समय है जब आपको अपने आत्मीयजनों से मधुर सम्बन्ध बनाए रखने में सतर्कता बरतनी है क्योंकि उनके द्वारा परस्पर शत्रुता पनप सकती है। व्यय,यात्रा पर अंकुश रखें।





मीन राशि (Pisces todays Horoscope)





विरोधियों पर विजय और लंबित कार्य में सफलता मिलेगी। घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है। आपको रुचि पूर्ण उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है। आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी । आज सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा। मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा। मित्र और परचितों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। विजय पथ के पथिक होंगे आप।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.