Media24Media.com: कोंडागांव की दो लापता लड़कियां गुना से बरामद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कोंडागांव की दो लापता लड़कियां गुना से बरामद

Document Thumbnail

बस्तर के कोंडागांव की दो लापता लड़कियों को मध्यप्रदेश के गुना जिले में बेचने (human trafficking) का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गुना जिले की पुलिस की मदद से दोनों लड़कियों को बरामद कर लिया है। इस पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुना पुलिस की सहायता से मानव तस्करी के इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो प्रमुख आरोपी राकेश जैन और गोविंद शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इसमे शामिल दो महिलाएं और वाहन चालक भी गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी की गई है।





कांग्रेस ने हिस्ट्रीशीटर को बनाया मीडिया प्रभारी





बता दें कि कोंडागांव पुलिस को इस दोनों लड़कियों के लापता होने की जानकारी मिली तो उन्होंने जांच शुरू की। पुलिस को शुरुआती जांच में गुना पुलिस के जरिए पता चला कि दोनों लड़कियों को गुना में डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया है।





छत्तीसगढ़ से लापता थी लड़कियां (human trafficking)





दोनों लड़कियां छत्तीसगढ़ से लापता बताई जा रही थी तो छत्तीसगढ़ पुलिस गुना पहुंची ,जहां गुना पुलिस के सहयोग से पहले कोतवाली थाना क्षेत्र से एक लड़की को बरामद किया गया। वहीं इसके बाद दूसरी लड़की को बमोरी थाना क्षेत्र से बरामद किया गया। छत्तीसगढ़ पुलिस आरोपियों को लेकर बस्तर के लिए निकल चुकी है।





बस्तर के कोंडागांव पुलिस थाने में दो बच्चियों की गुमशुदगी दर्ज है। छत्तीसगढ़ की पुलिस यहां आई और उन दोनों लड़कियों को ले गई है। एक को गुना ओर एक को बमोरी से बरामद किया था। इनको वहां के दलालों द्वारा बेचने की खबर मिली है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.