Media24Media.com: इस मंदिर के बाहर कुत्ता देता है लोगों को आशीर्वाद

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

इस मंदिर के बाहर कुत्ता देता है लोगों को आशीर्वाद

Document Thumbnail

कुत्ते को इस दुनिया में सबसे वफादार जानवर माना जाता है।  इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता। लेकिन क्या कभी आपने कुत्ते को आशीर्वाद (Maharashtra Latest News)देते हुए देखा है। जी हां ये बिल्कुल सच है। 





महाराष्ट्र (Maharashtra Latest News) के सिद्धटेक में सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Temple) में भक्तों को आशीर्वाद देते और हाथ हिलाते हुए एक कुत्ते का वीडियो (Dog Video) तेजी से वायरल हो रहा है।  वीडियो को फेसबुक पर एक सोशल मीडिया यूजर अरुण लिमडिया ने शेयर किया थावायरल वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है । 





एक कुत्ता सिद्धिविनायक मंदिर के प्रवेश द्वार के बाहर एक ऊंचे पिलर पर बैठा हुआ है। जैसे ही भक्त मंदिर से बाहर निकले, कुछ ने कुत्ते की ओर हाथ बढ़ाया।  यह देखकर कुत्ते ने भी हाथ हिलाकर और पंजा उनके हाथ में देकर उनका अभिवादन किया। 





यह भी पढ़ें : उच्च शिक्षा मंत्र का Facebook अकाउंट हैक, खुद ट्वीट करके दी जानकारी





कुत्ते का एक और फोटो सामने आया है, जिसमें एक आदमी मंदिर से बाहर आता है और कुत्ते के सामने झुक जाता है।  कुत्ता अपने हाव-भाव से उसे आशीर्वाद देकर उसके इशारे का जवाब देता है। 





इन दोनों वीडियो क्लिप को फेसबुक पर साझा किए जाने के बाद यह तुरंत वायरल हो गया। इसे अब तक 1.3 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने उस कुत्ते के लिए अपना प्यार जताते हुए लिखा कि आशीर्वाद देते हुए वो कुत्ता कितना प्यारा लग रहा था। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.