Media24Media.com: कही सर्दियों में आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

कही सर्दियों में आप भी तो नहीं करते ये गलतियां?

Document Thumbnail

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी कई आदतों में बदलाव (Health Updates for Winter) आने लगता है। जहां पहले गर्मियों में हम सुबह जल्दी उठते थे, तो वहीं सर्दी में आलस हमें काफी परेशान करके रखता है जिसके कारण हम देर तक सोते हैं। यही नहीं, इसके अलावा भी सर्दी के मौसम में हम कई आदतों को न चाहते हुए भी गले लगा लेते हैं, जिससे धीरे-धीरे ही सही लेकिन हमारा शरीर गंभीर रोगों की चपेट में आने लगता है। इसलिए जरूरी है कि सर्दियों में ऐसी आदतों को अपनाना चाहिए, जो आपको तंदुरुस्त रखें।





छत्तीसगढ़ में करना चाहते है शूटिंग, तो जानिए कैसे मिलेगी NOC





पानी का सेवन (Health Updates for Winter)





सबसे पहली जो चीज है वो है पानी का कम सेवन करना। सर्दियों में मौसम बेहद ठंडा रहता है, इसलिए हमें प्यास काफी कम लगती है और हम पानी का सेवन कम करते हैं। लेकिन अगर आप सर्दियों में पानी कम पीते हैं तो ये बिल्कुल गलत हो सकता है। आपके शरीर में यूीनेशन, डायजेशन और पसीने के रूप में पानी बाहर निकल जाता है। ऐसे में पानी की कमी से शरीर डीहाइड्रेट हो सकता है, जिसकी वजह से आगे चलके आपको पाचन या किडनी से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसलिए लगातार पानी का सेवन करते रहना चाहिए।





ओवरहीटिंग से बचे (Health Updates for Winter)





सर्दियों में हम लोग ठिठुरती ठंड से बचने के लिए काफी कपड़े पहन लेते हैं, ताकि सर्दी से बचा जा सके और शरीर को गर्माहाट मिल सके। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब जब हम अत्याधिक कपड़े पहन लेते हैं तो हमारा शरीर ओवरहीटिंग का शिकार हो जाता है। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए। जब शरीर को को ठंड लगती है तो हमारा इम्यून सिस्टम व्हाइट ब्लड सेल्स प्रोड्यूस करता है, जो कि बीमारियों और इंफेक्शन से व्यक्ति की रक्षा करते हैं। लेकिन जब शरीर ओवरहीट हो जाता है, तो व्यक्ति की इम्यूनिटी अपना काम नहीं कर पाती है। इसलिए अत्याधिक कपड़े पहनने से बचने की सलाह दी जाती है।





गर्म पानी से नहाना नुकसानदायक





जहां गर्मी के मौसम में हम ठंडे पानी से नहाते हैं, तो वहीं सर्दी में हम गर्म पानी से नहाते हैं। यहां तक कि कई लोग तो काफी-काफी देर तक तेज गर्म पानी से नहाते हैं। लेकिन लोग ये नहीं जानते हैं कि अगर आप ठंड के मौसम में गर्म पानी से देर तक नहाते हैं तो ये आपकी खूबसूरती पर असर डाल सकता है। वहीं, गर्म पानी से काफी देर तक नहाने से ये हमारे दिमाग पर भी काफी बुरा असर डाल सकता है। गर्म पानी कैराटिन नाम के स्किन सेल्स को नुकसान पहुंचाकर त्वचा में खुजली, ड्रायेनस यानी रूखापन और रैशेस यानी चकते की समस्या को बढ़ाता है।





चाय-कॉफी का सीमित मात्रा में सेवन





ऐसा नहीं कि लोग गर्मियों में चाय-कॉफी का सेवन नहीं करते, लेकिन सर्दियां आते ही लोग इसकी मात्रा बढ़ा देते हैं जो कि हमारे शरीर को नुकसान दे सकता है। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन हमें नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए हमें दिनभर में दो-तीन कप से ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा इनके सेवन से हमारी भूख पर भी असर पड़ता है, और हम खाना कम खाते हैं। साथ ही खाली पेट चाय पीने से पेट की दिक्कतें हो सकती हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.