Media24Media.com: मेष राशि को होगी धन की हानि, वृष राशि के लोगों की बढ़ेगी ख्याति, जानिए आपना राशिफल

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

मेष राशि को होगी धन की हानि, वृष राशि के लोगों की बढ़ेगी ख्याति, जानिए आपना राशिफल

Document Thumbnail

दैनिक राशिफल (Horoscope 19 January 2021)





हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है और उसी के अनुसार उसके जीवन में परिवर्तन होते रहते है। ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। आज 19 जनवरी (Horoscope 19 January 2021) के दिन जानिए आपकी राशि के अनुसार आपका दिन कैसा जाएगा। जीवन में आने वाली बहुत सी समस्याओं का हल आपके राशि के अनुरूप समाधान करके ठीक किया जा सकता है।





मेष राशि (Aries todays horoscope in hindi)





विशेष रुप से धन की हानि ,व्यय या विनियोजन के योग  है. अपने व्यय पर विशेष ध्यान देने रखें. आप लोगों से व्यवहार के प्रति विशेष सतर्क रहें. इन दिनों आप कोई परामर्श,बीच वचाव या विवाद में भी न पड़ें. व्यर्थ में झगड़े की संभावना है. असावधानी अहम को  ठेस पहुँचा सकती है. कार्यालय में बाधाएं आ सकती हैं. आप अविचलित रहें ,क्योंकि ये शीघ्र ही निकल जाएंगी.





वृष राशि (Taurus todays horoscope in hindi)





चन्द्रमा गति लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रयासों में सफलता दर्शाती है. आप ख्याति का वृद्धि का समय हैं. यह समय धन की दृष्टि से भी सौभाग्यपूर्ण है. बकाया राशि की प्राप्ति, धन की प्राप्ति हो ने के योग हैं, प्रयास करे. आर्थिक लाभ की आप आशा कर सकते हैं. घर के लिए भी यह समय सुख से परिपूर्ण है. आपको रुचि पूर्ण  उत्तम भोजन, वस्त्र सुख योग है. आपके सामने आने वाली हर परिस्थिति निराकृत होगी. आज  सम्पन्न किया गया हर कार्य आपको प्रसन्नता देगा. मन में पूर्ण संतोष का साम्राज्य रहेगा. मित्र एवं परचितों  के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विजय पथ के पथिक होंगे आप.





सीएम बघेल का हमला, बोले – इस बार सामने किसान हैं, वे डरेंगे नहीं





मिथुन राशि (Gemini todays horoscope in hindi)





यह समय इच्छापूर्त्ति, लक्ष्यप्राप्ति तथा सांसारिक व भौतिक सुख प्राप्त करने का है. यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो उपयुक्त समय है. आप व आपका परिवार सामान्य रुप से सुखी रहेंगे. यह समय आपके कार्यस्थल के लिए भी शुभ है. आप सम्मान, पदोन्नति एवम् प्रशंसा की आशा कर सकते हैं. निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं. इस विशेष समय में आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी. माह की सर्वश्रेष्ठ अवधि का सर्वाधिक प्रयोग करिए. बिना समय का अपव्यय कर,अधिकतम उपयोग प्रयोग करिए . जिस कार्य को भी हाथ में लेंगे ,उसकी पूर्णता सुनिश्चित समझिए. निर्णय या लंबित कार्य पूर्ण करने  के लिए एसा सर्वोत्तम समय दो दिन बाद नहीं मिलेगा.





कर्क राशि (Cancer todays horoscope in hindi)





तुलनात्मक रूप से पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा. यह स्वास्थ्य से सम्बन्धित नकारात्मक परिणामों का सूचक है. परिवार के किसी सदस्य अथवा सम्बन्धी का स्वास्थ्य व्याय एवं व्यस्तता का कारण बन सकता है. मानसिक रुप से आप अशांत व आस-पास के व्यक्तियों के प्रति सशंकित रह सकते हैं. आप विषाद, व्यर्थ का भय व मानसिक संताप को दूर रखने का भरसक प्रयास करें.





सिंह राशि (Leo todays horoscope in hindi)





वित्तीय दृष्टि से भी अपके लिए ये कठिन समय है. आपको हानि हो सकती है. भाग्य की समस्या रहेगी. शरीर स्वस्थ रहेगा. लाभ की स्थिति उत्तम है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. आर्थिक खर्च बढ़ेगा. मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी. भाइयों पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग भी प्रबल है. धन व्यय करने पर नियंत्रण रखें. स्वास्थ्य का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. कुछ ऐसा न करें जिससे आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा अथवा कार्यालय में सम्मान कम हो.





कन्या राशि (Virgo todays horoscope in hindi)





जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होंगे. यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है. आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक दिन है. नए मित्र, विशेषकर विपरीत लिंग वाले मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है. दाम्पत्य जीवन में सुख रहेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे. संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी. दिन की इस अवधि में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति अनुभव करेंगे. इस दिन को कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है. यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले.





असम दौरे पर CM भूपेश बघेल, विश्व प्रसिद्ध माँ कामाख्या मंदिर में किए दर्शन





तुला राशि (Libra todays horoscope in hindi)





स्त्री वर्ग के लिए दिन बाधा एवं  व्यवधान पूर्ण रहेगा. दाम्पत्य जीवन में सुख समन्वय रहेगा. आपको आमोद-प्रमोद के अवसर भी मिलेंगे. संतान आपके जीवन के सुख में और अधिक वृद्धि करेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन की शान्ति होगी. आप स्वयं अपने आप में व परिवार के साथ शान्ति सुख एवं प्रसन्न्ता अनुभव करेंगे. दिन कुल मिलाकर सुख से परिपूर्ण कहा जा सकता है. विशेष-यात्रा एवं नए कार्य हाथ मे नहीं ले.





 वृश्चिक राशि (Scorpio todays horoscope in hindi)





सकारात्मक परिवर्तन होंगे. यह समय सुख व कार्यों में सफलता का द्योतक है . आर्थिक दृष्टि से भी यह समय आपके लिए शुभ है. आपको शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सहायक होगी. प्रेम या नए मित्र, मित्र बनाने हेतु यह समय अनुकूल है. रोजगार,व्यवसाय मे आशा के अनुरूप सफलता की प्रबल संभावनाएं है. शत्रु वर्ग के विरुद्ध सफलता का उत्तम अवसर है.





धनु राशि (Sagittarius todays horoscope in hindi)





स्त्री वर्ग की तुलना मे पुरुष वर्ग के लिए दिन अधिक व्यवधान पूर्ण रहेगा. असुविधा,असहयोग,समन्वयहीन,अपेक्षा के विपरीत स्थिति का समय है. किसी शुभ समाचार की आशा मत कीजिए. सूचना भी सत्यता से परे हो सकती हैं. यह रोजमर्रा के जीवन में परेशानियों व बाधाओं का दिन है. आर्थिक दृष्टि से भी यह काल लाभ पूर्ण नहीं है. आपको धन वसूली में कठिनाई आ सकती है.





 मकर राशि (Capricon todays horoscope in hindi)





अच्छे लोगों से परिचय होगा. कार्यों में सफलता मिलेगी पद प्रतिष्ठा के अच्छे अवसर हैं. विद्या के क्षेत्र में यश बढ़ेगा. सफलता मिलेगी. राजनीति में गौरव तथा सफलता के अवसर मिलेंगे.  मित्र वर्ग से पूर्ण सहयोग मिलेगा. शासन या राज्य मैं आपके कार्य प्रगति पर रहेंगे. सज्जन वर्ग से विशेष सहयोग मिलेगा. व्यापार में प्रगति होगी समय का भरपूर उपयोग करने का सुझाव दिया जाता है. विरोधियों एवं लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी. विरोधियों एवं लंबित कार्य मे सफलता मिलेगी.
 





कुंभ राशि (Aquarius todays horoscope in hindi)





भाग्य की समस्या रहेगी. शरीर स्वस्थ रहेगा. लाभ की स्थिति उत्तम है. स्थाई लाभ की योजना बनेगी. आर्थिक खर्च बढ़ेगा. मंगल कार्य में धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. स्त्री वर्ग द्वारा भाग्य की वृद्धि होगी. भाइयों पर व्यय अथवा उनसे सहयोग मिलेगा. यात्रा के योग भी प्रबल है.





मीन राशि (Pisces todays horoscope in hindi)





नए समाचार या प्रिय आत्मीय से मिलन,तथा सुखद स्थितियाँ आनंदित करेंगी. आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी. व्यापारिक लाभ होगा. यश प्रताप बढ़ेंगे. कार्यों में सफलता सरलता से मिलेगी. गृह सुख उत्तम भोजन एवं दांपत्य साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. स्त्रियों से मित्रता बढ़ेगी. मित्रों से मिलना एवं उनके द्वारा आप को सहयोग प्रदान किया जाएगा. अधिकारी वर्ग सफल होगा. राजनीतिक दृष्टि से यह समय अति उत्तम सिद्ध हो सकता है. नये कार्य,परामर्श एवं यात्रा में सावधानी अपेक्षित है, विशेष रूप से पुरुषों के लिए.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.