Media24Media.com: एक ही परिवार की चार महिलाओं से रेप, ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

एक ही परिवार की चार महिलाओं से रेप, ढाबा संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Document Thumbnail

दिल्ली। राजस्थान के दौसा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति पर एक दो नहीं बल्कि 4 रेप (Rape in Rajasthan)के केस दर्ज हुए हैं। इस मामले में हैरान कर देने वाली बात ये है कि यह चारों रेप पीड़िता एक ही परिवार की हैं। शख्स ने एक के बाद एक चार महिलाओं को अपने जाल में फंसा कर दुष्कर्म किया।





बताया जा रहा है कि पीड़ित महिलाएं दौसा के सूर्य मंदिर के पीछे के इलाके की रहने वाली हैं। इन महिलाओं के साथ थाना के बंद में एक ढाबा चलाने वाले विष्णु गुर्जर ने रेप किया है। दरअसल, आरोपी विष्णु गुर्जर एक महिला के साथ पिछले 1 साल से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। वहीं, जब महिला को पता चला कि आरोपी अब उसकी छोटी बहनों और बेटी पर भी गलत नजर डाल रहा है तो उसने महिला थाने में केस दर्ज करा दिया। महिला के मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसकी दो छोटी बहनों और बेटी ने भी अपनी दबी हुई आवाज खोली और दुष्कर्म की बात कही।





21 जनवरी को महिला ने आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसी दिन आरोपी के खिलाफ महिला की एक नाबालिग बहन ने भी रेप(Rape in Rajasthan) का केस दर्ज करा दिया था। 23 जनवरी को महिला की तीसरी बहन ने महिला थाने में एक बार फिर आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कराया। इसके बाद 24 जनवरी यानी आज महिला की बेटी ने भी आरोपी विष्णु गुर्जर के खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया।





पूर्व विधायक की बिगड़ी तबियत, अचानक सीढ़ियों से गिरे





पीड़ित महिलाओं का कहना है कि इस वहशी दरिंदे ने पहले महिलाओं के इस घर में अपनी जान पहचान बढ़ाई और उसके बाद घर की सभी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाता चला गया। अब इस रेप सीरीज के मामले में महिला थाने में चार मुकदमा दर्ज हो चुके हैं। अब इस मामले की जांच दौसा के एससी-एसटी सेल के सीओ सत्यनारायण यादव कर रहे हैं।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.