Media24Media.com: प्रोटीन की कमी हो तो खाएं ये सब्जियां

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्रोटीन की कमी हो तो खाएं ये सब्जियां

Document Thumbnail

हमारे शरीर को कई पोषक तत्व और विटामिन की काफी जरूरत (Health updates) होती है। इसी तरह हमें प्रोटीन की भी काफी आवश्यकता होती है। जो लोग मांसाहारी भोजन का सेवन करते हैं, उन्हें तो प्रोटीन इस खाने से मिल जाता है। लेकिन शाकाहारी भोजन खाने वालों के लिए ये थोड़ा कठिन रहता है। ऐसे में कई लोग ये तक कहते हैं कि मांसाहारी खाना खाना चाहिए, ताकि आपको प्रोटीन मिल सके। लेकिन अगर आप मांसाहारी खाना नहीं खाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ ऐसी शाकाहारी चीजों के बारे में बताने (Fit Tips) जा रहे हैं जिनके सेवन से आपको प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा मिल सकती है।





केंद्र ने दिया कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की 1.1 करोड़ खुराक का आर्डर, जानिए कितनी है एक वैक्सीन की कीमत






फूलगोभी (Health updates)






अगर आपको शाकाहारी खाने से प्रोटीन चाहिए, तो आप फूलगोभी का सेवन कर सकते हैं। इसमें कैलोरीन, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन और पोटेशियम तो पाए ही जाते हैं, साथ ही फूलगोभी में प्रोटीन भी पाया जाता है। इसलिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। फूलगोभी ज्यादातर लोगों को पसंद भी होती है और ये बनाने में भी काफी आासन होती है। आप फूलगोभी की सब्जी, पराठे या फिर पकोड़ी बनाकर इसका सेवन कर सकते हैं।





मटर





सर्दियां आते ही मटर आसानी से मिलने लग जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये प्रोटीन का भी काफी अच्छा स्त्रोत होता है। अगर आपको प्रोटीन की मात्रा चाहिए तो आप इसका सेवन कर सकते हैं। आलू मटर, पनीर मटर की सब्जी बनाकर या फिर कई अन्य सब्जियों में मटर डालकर इनका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा सर्दियों में आप मक्के का सेवन भी कर सकते हैं। इसके सेवन से आपको प्रोटीन मिल सकता है, साथ ही इसमें फाइबर की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है।





पत्तेदार सब्जियां या भाजी






आपने डॉक्टर से लेकर अपने घर में बड़े-बुजुर्गों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। हरी सब्जी खाने से शरीर में खून भी बनता है, और इसका सेवन करने से ये हमें कई रोगों से लड़ने की शक्ति भी देता है। इसके अलावा अगर आप पालक का सेवन करते हैं, तो आपको आयरन, विटामिन-बी और फाइबर के साथ-साथ प्रोटीन की भी काफी अच्छी मात्रा प्राप्त हो सकती है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.