Media24Media.com: राज्य में कोरोना टीकाकरण पर 18 जनवरी तक रोक, इस वजह से लिया गया फैसला

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

राज्य में कोरोना टीकाकरण पर 18 जनवरी तक रोक, इस वजह से लिया गया फैसला

Document Thumbnail

पूरे देशभर में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरूआत हो चुकी है। इसी बीच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के टीकाकरण (Vaccine campaign stopped in Maharashtra) अभियान पर 18 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोविन (CoWin) एप्लिकेशन में आई तकनीकी दिक्कतों की वजह से पूरे महाराष्ट्र में टीकाकरण कार्यक्रम निलंबित कर दिया गया है।





Corona Vaccine : 28 दिन के अंदर जिलों में भेजी जाएगी वैक्सीन की दूसरी खेप





मुंबई में 16 जनवरी को कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के पहले दिन तकनीकी खराबी (Vaccine campaign stopped in Maharashtra) के कारण 4000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका। सरकार का कहना है कि ऑफलाइन माध्यम के जरिए वैक्सीनशन का काम नहीं किया जाएगा।





ओडिशा में भी लगाई गई एक दिन की रोक





पहले दिन के वैक्सीनेशन (Corona vaccination) के बाद ओडिशा सरकार ने कहा है कि रविवार को राज्य में किसी को भी वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। सरकार का कहना है कि वो वैक्सीन लेने वालों की हालत पर एक दिन नजर रखेंगे। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के मोहपात्रा ने यह जानकारी दी है।





बस्तर में वैक्सीन लूटने के ताक में बैठे नक्सली, सुरक्षा के लिए बढ़ाई गई जवानों की संख्या





वहीं पी के मोहापात्रा ने कहा है कि 'जिन्होंने वैक्सीन ली है हम उन पर नजर रखना चाहते हैं। सोमवार से ये (टीकाकरण) फिर शुरू होगा और तब तक जारी रहेगा जब तक 3।28 लाख स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं हो जाता।' बता दें कि देश में ओडिशा पहला राज्य है, जिसने वैक्सीनेशन (Corona vaccination) प्रोग्राम पर एक दिन की रोक लगाई है। बता दें कि पहले दिन ओडिशा में 8 हजार 675 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। अब सरकार इन तमाम लोगों को आज यानी रविवार को ऑबजर्व करेगी। सोमवार से एक बार फिर टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा।





देश में इतने लोगों को लगा कोरोना का टीका





देश में पहले दिन यानी शनिवार को 1 लाख 91 हजार 181 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके लिए देशभर में 3351 वैक्सीनेशन सेंटर्स बनाए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक वैक्सीन लगने के बाद अस्पताल में भर्ती होने का कोई मामला सामने नहीं आया है।





इन राज्य में इतने लोगों को दी गई वैक्सीन





स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बिहार में 16 हजार 401, आंध्र प्रदेश में 16 हजार 963, यूपी में 15 हजार 975, गुजरात में 8 हजार 557, असम में 2 हजार 721 और पंजाब में 1 हजार 200 लोगों को वैक्सीन दी गई। छत्तीसगढ़ में 4 हजार 985, हरियाणा में 4 हजार 656, हिमाचल प्रदेश में 1 हजार 408, जम्मू-कश्मीर में 1 हजार 954 और झारखंड में 2 हजार 897 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा कर्नाटक में 12 हजार 637, मध्यप्रदेश में 6 हजार 739, महाराष्ट्र में 15 हजार 727, राजस्थान में 9 हजार 279 और ओडिशा में 8 हजार 675 लोगों को वैक्सीन दी गई है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.