Media24Media.com: प्यार में पागल स्टूडेंट्स ने क्लासरूम में रचाई शादी, वीडियो देख प्रिंसिपल ने थमाया TC

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

प्यार में पागल स्टूडेंट्स ने क्लासरूम में रचाई शादी, वीडियो देख प्रिंसिपल ने थमाया TC

Document Thumbnail

कहते है कच्ची उम्र का प्यार बेपरवाह होता है। वो न धर्म देखता है न जाति और न ही समाज, दुनिया से बेफिक्र बस अपनी ही मौज में चलता जाता है। ऐसा ही कुछ देखने मिला आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में जहां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 54 सेकेंड के इस वीडियो में स्कूल में छात्र और छात्रा (Student get married into school) शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। हालाकि इसकी खबर मिलने पर स्कूल प्रशासन ने दोनों को ही स्कूल से निकाल दिया है।





आंध्र प्रदेश के गवर्नमेंट जूनियर कॉलेज के प्रांगण में नाबालिग छात्र-छात्रा ने ब्याह रचा लिया। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल में हुई यह घटना विद्यालय प्रशासन पर सवालिया चिह्न भी खड़ी करती है। जूनियर कॉलेज की कक्षा में रचाए इस ब्याह का वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें लड़का लड़की की मांग भरता नजर आ रहा है।





प्रिंसिपल ने थमायी TC





छात्रों ने अपनी शादी (Student get married into school) का पूरा वीडियो रिकार्ड किया, जो अब सोशल मीडिया (Video went viral in Social media) पर वायरल हो गया है। घटना की खबर मिलने पर कॉलेज प्रिंसिपल ने दोनों को TC देकर भेज दिया। प्रिंसिपल ने बताया कि विद्यार्थी इसे असली शादी नहीं बल्कि केवल सोशल मीडिया पर लाइक के लिए ऐसा करने की दलील दे रहे हैं। हालांकि प्रिंसिपल इस पूरे मामले की जानकारी विद्यार्थियों के माता-पिता को दे दी है।





विद्यार्थियों की इस हरकत से उनके माता-पिता परेशान हैं। पढ़ाई की उम्र में बच्चों के शादी करने को लेकर हैरान हैं। 


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.