Media24Media.com: वैश्विक स्तर पर नौकरियों की कटौती करेगी Coca Cola, सेल्स में आई भारी गिरावट

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

वैश्विक स्तर पर नौकरियों की कटौती करेगी Coca Cola, सेल्स में आई भारी गिरावट

Document Thumbnail

कोरोना महामारी के बीच दुनिया की सबसे बड़ी पेय कंपनियों में से एक कोका कोला नौकरियों में कटौती (Coca Cola will cut jobs globally) करने जा रही है। कोका कोला ने गुरुवार को ऐलान किया है कि कोरोना के कारण वे नौकरियों की कटौती करेंगे।





Attention: सुकन्या समृद्धि योजना के नियमों में हुए हैं 5 बदलाव, जानें क्या हैं यह बदलाव





कोका कोला ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद 2021 में बेहतर मार्केट की तैयारियों के लिए रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के पार्ट के रूप में 2,200 नौकरियों की कटौती की जाएगी। कोका कोला कंपनी के मुताबिक कोरोना के कारण इस साल बिक्री प्रभावित हुई है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि महामारी के कारण कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के 2.6 प्रतिशत कर्मचारियों पर असर पड़ेगा और अमेरिका में 1,200 नौकरियों की कटौती होगी।





तय योजना का हिस्सा है कटौती





प्रवक्ता ने कहा कि दिग्गज सोडा कंपनी ने एक वॉलंटरी सेपरेशन प्रोग्राम बनाया है, लेकिन कुछ स्तरों पर 'इनवॉलंटरी' रूप से भी कर्मचारियों को कम करने की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि 'हमारे ट्रांसफॉर्मेशनल काम महामारी से पहले अच्छी तरह से चल रहे थे, महामारी इन चेंजेज का कारण नहीं थी, लेकिन कंपनी को तेजी से इसके लिए आगे बढ़ने के लिए एक कैटेलिस्ट का काम किया है।' बता दें कि इस साल के शुरुआत में कोका-कोला के पास 86,200 कर्मचारी थी।अमेरिका में ही सिर्फ 10,400 कर्मचारी कोका कोला में काम करते थे।





अगर आप भी खाते हैं रात को देर से खाना, तो जान लीजिये क्या होता है इससे नुकसान





कोका-कोला के सेल्स में भारी गिरावट





इसी साल अगस्त महीने में ही कंपनी ने नॉर्थ अमेरिका स्थित अपने 40 प्रतिशत कर्मचारियों को कुछ समय के भुगतान के साथ बाहर का रास्ता दिखाया था। उसी दौरान कंपनी ने संकेत दिए थे कि आने वाले महीनों में और भी छंटनी हो सकती है। दूसरी बेवरेज कंपनियों की तुलना में देखें तो अब यह कंपनी ग्राहकों के स्वादा के आधार पर कई तरह के फ्लेवर में प्रोडक्ट्स पेश कर रही है, लेकिन पब्लिक वेन्यूज के बंद होने से कंपनी को खासा नुकसान भी हो रहा है। कोका कोला के सेल्स का एक बड़ी हिस्सा इन्हीं पब्लिक सेल्स से आता है।





जानिए सर्दियों में होने वाले टॉन्सिल के लक्षण और घरेलू उपचार





कोका कोला ने यह कदम अपनी अगस्त के अनाउमेंट के प्लान के तहत उठाया है। इसमें स्टाफ के शफल से 17 से नौ यूनिट्स में काम को स्लो किया गया है। कंपनी को ग्लोबल सेवरेंस प्रोग्राम से 350 मिलियन से 550 मिलियन डॉलर के खर्च होने की उम्मीद है। कोका कोला को तीसरी तिमाही में 33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1.7 बिलियन डॉल का मुनाफा हुआ है। वहीं नौ प्रतिशत की गिरावट के साथ कंपनी का रेवेन्यू 8.7 बिलियन डॉलर रहा। जबकि अमेरिकी में बीमा कंपनी ऑलस्टेट, तेल कंपनी एक्सॉनमोबिल, अमेरिकन एयरलाइंस और यूनाइटेड एयरलाइंस जैसी कंपनियों ने भी हाल के हफ्तों में नौकरियों में कटौती की घोषणा की है।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.