Media24Media.com: बदमाशों ने बीजेपी नेता के भतीजे को चलती मालगाड़ी के सामने फेका

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

बदमाशों ने बीजेपी नेता के भतीजे को चलती मालगाड़ी के सामने फेका

Document Thumbnail

कानपुर जिले के घाटमपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बीती रात BJP नेता के भतीजे को गांव के लोगों ने मारकर मालगाड़ी के सामने फेक दिया। मालगाड़ी के चपेट में आने से उसका बायां हाथ कटकर अलग हो गया। फिलहाल उसे गंभीर हालत में लखनऊ रिफर किया गया है।





आज ही के दिन हुई थी निर्भया से दरिंदगी, 8 साल बाद भी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे मामले





घाटमपुर के गोपालपुर गांव निवासी उमेश द्विवेदी, बीजेपी नगर मंडल में महामंत्री पद पर हैं। मंगलवार की रात गांव में रामलीला का आयोजन किया गया था। देर रात भाजपा नेता के 28 वर्षीय भतीजे ललित का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद गांव के युवक उसे गाड़ी में बंद कर अपने साथ ले गए और कानपुर बांदा- रेलवे ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के सामने उसे फेक दिया। मालगाड़ी के पहिये के नीचे आने से ललित का बायां हाथ कट कर अलग हो गया है।





बीजेपी कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा





घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। घरवालों ने पुलिस को सूचना दी और बुरी तरह से घायल ललित को घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ललित को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।


Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.