Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

दुखद : पूर्व सीएम रमन सिंह के बड़े भाई का निधन, दिल्ली में चल रहा था इलाज


छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का नईदिल्ली के एक निजी अस्पताल (elder brother of former cm raman singh passed away) में निधन हो गया है। इसकी जानकारी खुद रमन सिंह ने ट्वीट कर दी है। बता दें कि अशोक सिंह दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह उनकी मौत हो गई। जिसके बाद से सिंह परिवार में शोक की लहर है। बता दें कि वे अशोक सिंह लगभग 67 वर्ष के थे। जो बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी थे। कुछ दिनों पहले अस्वस्थता के चलते उन्हें नई दिल्ली में भर्ती कराया गया था।





तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी





वहीं अशोक सिंह के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से रायपुर लाने की तैयारी की जा रही है। रायपुर लाने के बाद सड़क मार्ग से उन्हें उनके गृहग्राम ले जाया जाएगा। जहां रीति-रिवाज के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।






https://twitter.com/drramansingh/status/1343077535731466242




रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि 'अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज मेरे बड़े भाई श्री अशोक सिंह जी का दिल्ली में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। 'आज हमने अपने अभिभावक को खोया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति।'









सीएम बघेल ने भी पूर्व सीएम रमन के भाई के निधन पर दुख जताया है। सीएम बघेल ने ट्वीट में लिखा है कि 'पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह जी के बड़े भाई अशोक सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।'






https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1343084560452526080





गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का ट्वीट - 'पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी के बड़े भाई अशोक सिंह जी के आकस्मिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।'






https://twitter.com/tamradhwajsahu0/status/1343114022476922881





Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.