Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

पीरियड्स लेट आने के ये हो सकते है कारण,जानें क्या-क्या है कारण


महिलाओं और लड़कियों का पीरियड्स (Menstruation) नियमित बने रहना बहुत जरूरी होता है।अगर यह नियमित नहीं होगा तो अन्य कई शारीरिक समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।हालांकि 2-4 दिन आगे पीछे पीरियड्स का आना सामान्य है। वहीं कुछ महिलाओं और लड़कियों में पीरियड्स का समय निश्चित नहीं होता है।उनका पीरियड्स निश्चित समय के बहुत बाद आता है तो इसके कई कारण हो सकते है। महिलाओं के पीरियड्स मिस होने की सबसे आम वजह प्रेग्नेंसी होती है।वहीं प्रेग्नेंसी को छोड़कर लड़कियों और महिलाओं के पीरियड्स में देरी होने की कई और भी कारण (Late period reasons) हो सकते हैं।आज हम उन्हीं वजहों के बारें में आपको बताने वाले हैं।





हाई बीपी के हैं शिकार, तो इन चीजों को कहें ना





ये हो सकते है पीरियड्स लेट से आने की वजह (periods may be delayed due to these reasons)





बीमारी की वजह से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Delays in periods can occur due to illness)





अचानक से हुए बुखार, सर्दी, खांसी या किसी लंबी बीमारी की वजह से पीरियड्स या मासिक धर्म आने में देरी हो सकती है।ये अस्थायी रूप से होता है और एक बार जब आप बीमारी से ठीक हो जाते हैं, तो पीरियड्स फिर से नियमित हो जाते हैं।





तनाव और ज्यादा एक्सरसाइज से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी की वजह (Stress and excess exercise can cause delay in periods)





तनाव का असर शरीर पर कई तरीकों से पड़ता है, जिसमें पीरियड भी शामिल है।तनाव से GnRH नामक हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, जिसके कारण ओव्यूलेशन या पीरियड्स नहीं होते हैं।तनाव और जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज भी माहवारी को प्रभावित करने वाला एक बड़ा कारण है। ओवरी यानि अंडाशय पर सिस्ट अर्थात आवरण बन जाने के कारण भी अक्सर ऐसा होता है। ऐसे में खुद को रिलैक्स रखें और नियमित पीरियड साइकिल को वापस लाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।





दिनचर्या में बदलाव की वजह से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Changes in routine may cause delays in periods)





दिनचर्या में बदलाव के कारण भी पीरियड्स आने में देरी होती है।कई ऐसे काम होते है जिसमें रात से दिन तक काम करना पड़ता है, कभी किसी कार्यक्रम में शामिल होने के कारण भी दिनचर्या में बदलाव होता है।वहीं कई काम ऐसे होते है, जिसमें सिफ्ट बार-बार चेंज होते रहते है, जिससे हमारे सोने और उठने के समय में बदलाव हो जाता है। शरीर को जब इस नए शेड्यूल की आदत हो जाती है या फिर जब हम सामान्य दिनचर्या में वापस आ जाते हैं तो पीरियड्स भी नियमित हो जाते हैं।





ब्रेस्टफीडिंग की वजह से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Breastfeeding may cause delays in periods)





बहुत सी महिलाओं को समय पर पीरियड्स आने तब तक शुरू नहीं होते हैं जब तक कि वो बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना बंद नहीं करती हैं।





गर्भनिरोधक गोलियां के ज्यादा सेवन से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Excessive consumption of birth control pills may result in delayed periods)





गर्भनिरोधक गोलियां और कुछ अन्य दवाएं भी पीरियड्स साइकिल को बदल देती हैं। दरअसल गर्भनिरोधक गोलियां शरीर में हार्मोन्स को प्रभावित करती हैं।ऐसी दवाएं लेने पर या तो पीरियड्स कम आते हैं या जल्दी-जल्दी आते हैं या बिल्कुल ही आने बंद हो जाते हैं।ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करें।





मोटापा से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Obesity can delay periods)





वजन का अत्यधिक बढ़ना या मोटापा भी माहवारी में अनियमितता का एक प्रमुख कारण है। कई बार यह समस्या थायरॉइड के कारण होती है, ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।
मोटापे की वजह से भी पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं और जिसकी वजह से पीरियड्स आने में देरी हो सकती है।हालांकि ये समस्या कम वजन वालों को भी होती है, लेकिन मोटापा इसकी एक मुख्य वजह हो सकता है।





प्री मेनोपॉज से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Pre menopause may delay periods)





मेनोपॉज से पहले महिलाओं के शरीर में आंतरिक रूप से कई तरह के बदलाव आते हैं।इसकी वजह से पीरियड्स देरी से या समय से पहले आने लगते हैं।वहीं कम या अधि‍क उम्र में माहवारी की शुरुआत होना कई बार माहवारी में अनियमिता पैदा करता है, जो कि सामान्य बात है। समय के साथ इसका नियमन होता, ऐसे में चिंता की बात नहीं है।





दुबलापन से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Leanness can delay periods)





अगर आपके शरीर में पर्याप्त फैट नहीं है तो भी आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।नियमित पीरियड्स के लिए हेल्दी वजन जरूरी होता है।हालांकि वजन नियमित होना चाहिए, ज्यादा वजन होने पर भी पीरियड्स आने में देरी होती है।





थायराइड भी हो सकती है वजह (Delay in periods can be caused by thyroid)





गर्दन में स्थित थायरॉयड ग्रंथि, मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है।यह शरीर के कई कार्यों में भी भूमिका निभाती है।अगर किसी महिला को थायराइड संबंधित कोई समस्या है तो इसका असर पीरियड्स पर भी पड़ता है।अगर आपको थायराइड की दिक्कत है तो पीरियड्स को समय पर लाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें और थायरॉयड को कम करने वाले फल और सब्जियों का सेवन करें।





पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम से हो सकती है पीरियड्स आने में देरी (Polycystic ovary syndrome may delay periods)





पीरियड्स देरी से आने का एक गंभीर कारण पॉलिसिस्टिक ओवरी सिड्रोम हो सकता है, ऐसे में इसकी जांच जरूर करवाएं। पोलिसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एक गर्भाशय की बीमारी है, जिसके कारण भी पीरियड्स में अनियमितता होती है।किसी बीमारी के कारण भी मासिक धर्म में देरी का कारण बन सकती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.