Media24Media.com: विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को हुए 3 साल पूरे, विराट ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Responsive Ad Slot

Latest

latest


 

विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी को हुए 3 साल पूरे, विराट ने शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Document Thumbnail

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के शादी को आज तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर (3rd anniversary of Virat Anushka marriage) पर क्रिकेटर विराट कोहली ने ट्विटर पर शादी की एक बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।






https://twitter.com/imVkohli/status/1337216386922209282




विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है 'तीन साल और जीवन भर का एक साथ।' विराट की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चंद मिनटों में ही सैकड़ों लोग इस पोस्ट को शेयर कर चुके हैं। साथ ही विराट और अनुष्का को शादी की सालगिरह की बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली ने इसी तस्वीर को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।









11 दिसंबर 2017 को हुई थी दोनों की शादी





बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली ने 11 दिसंबर 2017 को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी। बता दें कि दोनों ने लंबे अफेयर के बाद शादी का फैसला लिया था और यह शादी उस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों (3rd anniversary of Virat Anushka marriage) में से एक थी। दोनों 2013 में मिले थे और इसके बाद काफी अच्छे दोस्त बन गए।









विराट और अनुष्का ने छह साल डेट करने के बाद शादी की थी. फिलहाल दोनों जनवरी में अपने आने वाले बच्चे का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं और विराट पापा बनने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में पति विराट कोहली के साथ दुबई में वक्त गुजारने कर मुंबई वापस लौटी हैं और अपने माता-पिता के साथ इन दिनों वक्त गुजार रही हैं।





शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं विराट और अनुष्का





इस साल विराट और अनुष्का दोनों शादी की तीसरी सालगिरह मना रहे हैं। बता दें कि विराट कोहली इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में हैं। इसी बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की एक फोटो शेयर करते हुए अनुष्का को सालगिरह की बधाई दी है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 17 दिसंबर से खेली जानी है। पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद विराट पैटरनिटी लीव पर भारत वापस आ जाएंगे।









वहीं विराट मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं, तो वहीं अनुष्का ने भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही है। वहीं हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के दौरान अनुष्का विराट के साथ युनाइटेड अरब अमीरात में ही थीं। वहां से विराट ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रवाना हुए। जबकि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा वापस भारत लौट गई। इस समय दोनों ही स्टार्स की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।






Advertisement Sushasan Divas Advertisement Mohan Chandrakar Chhattisgarh Tourism Chhattisgarh Tourism
Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.