Media24Media.com: yass effect in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label yass effect in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label yass effect in chhattisgarh. Show all posts

यास का असर- मौसम विभाग ने दी चेतावनी, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में हो सकती है बारिश

No comments Document Thumbnail

रायपुर। बंगाल व ओडिशा के बालासोर में चक्रवात तूफान ‘यास’ आने के कारण प्रदेश के जशपुर और सरगुजा के आस पास क्षेत्र में तेज हवाके साथ बारिश हो रही है। आपको बता दें कि तूफान के मद्देनजर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।





मौसम विभाग के अनुसार यास नाम का ये तूफान जब तट से टकराएगा तो उस दौरान 130-140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वही साइक्लोन यास ओडिशा के समुद्री तट तक पहुंचने के बाद अब राज्य के दक्षिण में बालासोर की ओर बढ़ रहा है।





रायपुर मौसम विभाग के मौसम वैज्ञानिक एच चंद्रा ने छत्तीसगढ़ के संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मुख्य रूप से सरगुजा और जशपुर जिले और उसके आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ़्तार में हवा तूफान के साथ बारिश होने की सम्भावना जताई गई थी।





वही जशपुर और आसपास के जिले में भी भारी बारिश की संभावना जताई थी जो सरगुजा और जशपुर में बारिश देखने को मिल रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.