Media24Media.com: woman run with bf

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label woman run with bf. Show all posts
Showing posts with label woman run with bf. Show all posts

14 साल के नाबालिग प्रेमी को भगा ले गई शादीशुदा महिला, पति पहुंचा पुलिस स्टेशन- गायब हैं मेरी बीवी

No comments Document Thumbnail

कोरबा। हम सबने बहुत बार सुना है कि प्यार अंधा होता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला कोरबा से सामने आया है, जहां एक 30 वर्षीय महिला अपने 14 वर्षीय नाबालिग प्रेमी संग भाग गई। मामले का खुलासा तब हुआ जब महिला के पति ने गुमशुदा होने का मामला दर्ज कराया। पूछताछ के दौरान पुलिस को दोनों के मोबाइल से अश्लील फोटो भी बरामद हुई है।





एक्टर पर्ल V पुरी पर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 14 दिन की हिरासत में भेजा





जानिए पूरा मामला





मामला कोरबा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौकी का है। यहां दादरखुर्द इलाके में रहने वाली महिला का उसके पड़ोस में ही रहने वाले एक 14 साल के लड़के से प्यार हो गया, दोनों ने कई बार संबंध भी बनाए, इसके बाद दोनों ने साथ भागने का फैसला ले लिया।





मानिकपुर चौकी प्रभारी अशोक पांडेय ने बताया कि 25 मई से दोनों गायब थे। इसके बाद महिला के पति ने 27 मई को महिला के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। पुलिस को पता चला कि इस दिन से ही दादरखुर्द इलाके का ही एक लड़का भी गायब था, उसके परिजन भी तलाश कर रहे थे। उसका घर महिला के घर के पास ही है।





3 साल की बच्ची की गला दबाकर हत्या, रेप के शक में एक युवक की जमकर पिटाई





लड़के का भी कुछ पता नहीं चला पा रहा था। कुछ दिन बाद मालूम हुआ कि लड़का अपने मामा के यहां जांजगीर जिले के नवागढ़ में है। मामा ने ही लड़के के परिजनों को सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो लड़के के साथ महिला भी मिल गई। इसके बाद दोनों को लेकर मानिकपुर चौकी लाया गया। पूछताछ में लड़के ने महिला से प्रेम प्रसंग, शारीरिक संबंध बनाने और उसके साथ भागने की बात कबूल की।





पुलिस ने महिला के खिलाफ 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि दोनों से पूछताछ में कई बातें सामने आई हैं। पता चला है कि दोनों करीब 8 महीन से इस संबंध में थे। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.