Media24Media.com: woman kills mother in law and attempts suicide in Patna

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label woman kills mother in law and attempts suicide in Patna. Show all posts
Showing posts with label woman kills mother in law and attempts suicide in Patna. Show all posts

तानों से तंग आकर बहू ने सास को दी दर्दनाक मौत, उखाड़े नाखून , फोड़ी आंख

No comments Document Thumbnail

देश में हत्या की वारदात लगातार (Murder In Bihar) बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना का है, जहां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी सास की बेरहमी से हत्या कर दी है। हत्या का तरीका इतना खतरनाक है कि जो सुन रहा है कांप जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में लगी हुई है।





यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर कलयुगी बेटी ने की पिता की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा





पुलिस के मुताबिक महिला ने अपनी सास की चाकू से गोदकर हत्या की है। साथ ही उसके नाखून भी उखाड़ दिए हैं। सिलसिला यहीं पर नहीं रुका, बल्कि उसकी एक आंख भी चाकू से गोदकर निकालने की कोशिश की गई है। जानकारों का मानना है कि हत्या को बहुत ही गुस्से में अंजाम दिया गया होगा।





बहू पर सास की हत्या करने का आरोप(Murder In Bihar)





घटना मंगलवार की है, जिसकी सूचना के बाद मौके पहुंची पुलिस भी दंग रह गई। शव ही हालत देख आस-पास के लोगों की रूह ही कांप गई। जिले के परसा बाजार के चकरैचा में टैंपो चालक पिंटू साव की पत्नी ललिता देवी पर उसकी सास धर्मशिला देवी की हत्या का यह आरोप लगा है।





यह भी पढ़ें: डेढ़ करोड़ के इंश्योरेंस के लिए गोद लिए हुए बेटे की हत्या, जानें क्या है पूरा मामला





घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ललिता ने खुद को भी आग के हवाले कर दिया और अब वह बुरी तरह झुलस गई है। उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि हत्या के वक्त पिंटू और उसके पिता किसी काम से बाहर गए थे।





घर का कलह बनी हत्या की वजह





पुलिस का कहना है कि घर का कलह इस घटना के पीछे का असल कारण था। दोनों एक ही मकान में रहते थे, लेकिन सास-बहू का खाना अलग-अलग बनता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर ही झगड़ा होता रहता था। ललिता का बच्चा नहीं था इसलिए वह सास रोज ताने देती थी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान ले रही है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.