Media24Media.com: what is UAV

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label what is UAV. Show all posts
Showing posts with label what is UAV. Show all posts

एक सेकेंड में एक एकड़ जमीन का सर्वे कर लेता है UAV, कई योजनाओं के सर्वे के लिए होगा उपयोगी

No comments Document Thumbnail

CM भूपेश बघेल भिलाई के CSVTU में आयोजित लोकार्पण और शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग जैसी नई समय की तकनीकों में छात्रों का अपग्रेडेशन स्वागत योग्य है। दुनिया तेजी से बदल रही है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि के माध्यम से तकनीकी विकास कई क्षेत्रों में हो रहा है। इन विधाओं में बड़े पैमाने तकनीकी विशेषज्ञों की जरूरत है। ऐसे में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा इन विधाओं में छात्रों को अपग्रेड करने की कोशिश स्वागत योग्य है। UAV जैसे प्रयोग जो यूनिवर्सिटी कर रही है उससे प्रदेश को काफी लाभ होगा। 

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 100 सीटर छात्रावास का भूमिपूजन और 12 करोड़ की लागत से बने विश्वेश्वरैया भवन का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय का न्यूक्लियस टेक कंपनी से MoU भी संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर 100 सीटर महिला छात्रावास की घोषणा की। साथ ही उन्होंने UAV के माध्यम से DGPS सर्वे के लिए विवि को एजेंसी बनाने की घोषणा भी की। 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि न्यूक्लियसटेक कंपनी के माध्यम से अगले 5 सालों में 1000 लोगों को इंजीनियरिंग के क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। इसके अलावा 50 लाख रुपए की लागत से बने लैब के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और मशीन लर्निंग जैसी विधाओं में लोगों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की गहरी खुशी है कि विश्वविद्यालय सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है और यहां विश्वविद्यालय ने 42 गांव को गोद लिया हुआ है, जहां पर विश्वविद्यालय के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से ग्रामीण विकास तेजी से होता है। विश्वविद्यालय अपने क्षेत्र के आस-पास के गांव में तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से ग्रामीणों को सुविधाएं प्रदान करें ताकि उनकी दिनचर्या और सहज हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सीएसवीटीयू के कुलपति का कार्यकाल भी एक साल बढ़ाया है। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जो अभिनव प्रयोग किए गए हैं। वे प्रदेश के तकनीकी विकास में सहयोगी होंगे। 

वहीं उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में उच्च शिक्षा का वातावरण तेजी से बेहतर हो रहा है। विश्विद्यालय के कुलपति एमके वर्मा ने कहा कि UAV के माध्यम से प्रदेश में नरवा जैसे योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी सहयोग मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास में छात्रों से संवाद भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व कुलपतियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा, रिसाली महापौर शशि सिन्हा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

एक सेकेंड में एक एकड़ सर्वे करता है UAV 

UAV एक सेकंड में 1 हेक्टेयर का सर्वे कर लेता है। प्रदेश में भूमि सर्वेक्षण संबंधी कार्यों के लिए यह बहुत उपयोगी होगा। मुख्यमंत्री ने इसका लोकार्पण करते हुए छात्रों की विशेष रूप से तारीफ की।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.