Media24Media.com: weather report

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label weather report. Show all posts
Showing posts with label weather report. Show all posts

मार्च में रिकॉर्ड तोड़ होगी गर्मी, IMD की बड़ी चेतावनी, कई हिस्सों में 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

No comments Document Thumbnail

 Weather Report : अधिकारियों ने अगले महीने यानी मार्च में असामान्य और रिकॉर्डतोड़ गर्मी होने की चेतावनी दी है। एजेंसी से बातचीत में अधिकारियों ने कहा कि अगले महीने देश के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है, जो इस महीने के लिए असामान्य बात है। यानी अगला महीना इस साल असामान्य रूप से गर्म होने वाला है। नाम न छापने की शर्त पर उन अधिकारियों ने कहा कि मार्च महीना रिकॉर्ड गर्मी के मौसम में प्रवेश करने के लिए तैयार है।


मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि मार्च में अत्यधिक तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल को बड़े पैमाने पर नुकसान उठाना पड़ सकता है। मार्च महीने में लंबे समय तक औसत से अधिक तापमान रहने पर गेहूं की फसल की पैदावार में कमी आने की आशंका है। भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है लेकिन पिछले तीन साल से यानी 2022 से लगातार गेहूं की पैदावार कम हो रही है। लिहाजा, भारत महंगे गेहूं के आयात से बचने के लिए 2025 में बंपर फसल की उम्मीद कर रहा है।

40 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है तापमान

IMD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को जारी होने वाले विभाग के आधिकारिक पूर्वानुमान से पहले नाम न बताने की शर्त पर रॉयटर्स को बताया, “इस साल मार्च असामान्य रूप से गर्म रहने की संभावना है,और दिन एवं रात दोनों का तापमान महीने के अधिकांश समय सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है।” अधिकारी ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह से दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि मार्च के आखिरी हफ्ते तक देश के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जा सकता है। बकौल अधिकारी इस दौरान न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान दोनों औसत से ज्यादा रह सकता है।

दिल्ली में पिछले 74 साल की सबसे गर्म रात

इस बीच, मौसम विभाग ने कहा है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (गुरुवार, 27 फरवरी) के तापमान ने 74 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और फरवरी में अब तक की सबसे गर्म रात दर्ज की गई है। IMD के मुताबिक, सफदरजंग में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो 1951 से 2025 के बीच की अवधि में इस महीने का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी ने कहा, “आज 27 फरवरी, 2025 को सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह 1951 और 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।” मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 1951 से पहले का कोई डेटा उपलब्ध नहीं है।

इस बीच, पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, फरवरी का पिछला उच्चतम न्यूनतम तापमान 25 फरवरी, 2015 को 19 डिग्री सेल्सियस था, जो रिकॉर्ड पर दूसरा सबसे अधिक तापमान था। इसके बाद 1973 में 18.6 डिग्री सेल्सियस, 20 फरवरी, 2015 को 18.5 डिग्री सेल्सियस, 1992 में 18.2 डिग्री सेल्सियस और 1988 में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पांचवां सबसे अधिक तापमान था। बादल छाए रहने के कारण, गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि यह सामान्य औसत से 1.1 डिग्री कम है।

Chhattisgarh Weather Update- दो दिन पहले यहां पहुंच सकता है मानसून

No comments Document Thumbnail

रायपुर. दक्षिण-पश्चिम मानूसन की रफ्तार ने जिस तरह की तेजी पकड़ी, अगर स्थिति में बदलाव नहीं हुआ तो रायपुर समेत मध्य क्षेत्र में इसकी दस्तक समय से पहले हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि रायपुर में 17 जून को मानसून पहुंचने की संभावना थी लेकिन नया सिस्टम बनने के कारण संभव है कि अब रायपुर में चार दिन पहले 13 जून को मानसून दस्तक दे दे।





उल्लेखनीय है कि पूर्व में छत्तीसगढ़ में 13 और रायपुर में 17 जून को मानसून पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक चार दिन बाद बंगाल की खाड़ी में हलचल होगी और यह मानसून को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस दौरान प्री-मानसून वर्षा होने का प्रबल अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछली बार भी मानसून ने रायपुर में तीन दिन पहले दस्तक दी थी और इस बार भी कुछ ऐसा होने का अनुमान है।





वर्तमान में वातावरण के निम्न स्तर पर नमी आ रही है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़कर मध्य अरब सागर, संपूर्ण तटीय कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के अधिकतर हिस्से में पहुंच गया है। अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पूर्व के कुछ हिस्से बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्से तक मानसून सक्रिय होने की संभावना है।





उमस ज्यादा वर्तमान में गर्मी अपना असर नहीं दिखा रही है मगर नमी की वजह से उमस ने लोगों को हलाकान कर दिया है। अभी रायपुर समेत सभी शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री नीचे चल रहा है। वहीं रात का तापमान भी अधिक नहीं होने की वजह राहत है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.