Media24Media.com: weather in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label weather in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label weather in chhattisgarh. Show all posts

मौसम विभाग में छत्तीसगढ़ में जारी किया येलो अलर्ट, अगले 24 घंटों में इन जिलों में हो सकती है वर्षा

No comments Document Thumbnail

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक आज मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया है। राज्य के 10 जिलों में आगामी 24 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।





रायपुर के लालपुर मौसम विज्ञान केन्द्र के मौसम विज्ञानी आर के वैश्य ने अपने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं कुछ जगहों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको देखते हुए प्रदेश के करीब दस जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।





इन जिलों में हो सकती है बारिश





राजनांदगाांव, कांकेर, कोंडागाांव, बस्तर, नारायणपुर, धमतरी, गरियाबंद, बालोद, दुर्ग व महासमुंद जिलों मे एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।





जशपुर में अब तक 6.5 मिमी वर्षा





जशपुर जिले में अब तक 6.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जून तक औसत वर्षा 6.7 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 6.4 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 0.0 मिमी, मनोरा में 4.2 मिमी, कुनकुरी में 1.6 मिमी, दुलदुला में 15.5 मिमी, फरसाबहार में 2.2 मिमी, बगीचा में 6.2 मिमी, कांसाबेल में 2.0 मिमी, पत्थलगांव में 0.3 एवं सन्ना मे 26.5 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक वर्षा सन्ना तहसील में हुआ है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.