Media24Media.com: vaccination of Covid 19

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label vaccination of Covid 19. Show all posts
Showing posts with label vaccination of Covid 19. Show all posts

Covid-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक

No comments Document Thumbnail

रायपुर: मुख्यसचिव अमिताभ जैन (Chief Secretary Amitabh Jain) की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में कोविड-19 टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित राज्यस्तरीय स्टेरिंग कमेटी (State level steering committee) की पहली बैठक हुई।





यह भी पढ़ें : –राज्य में Covid-19 वैक्सीन के टीकाकरण की तैयारियां शुरू





वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में कोविड-19 टीकाकरण (Covid-19 Vaccination)  के संबंध में अपनाई जाने  वाली प्रकिया और कार्ययोजना (work plan) के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में अपर मुख्यसचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग रेणु पिल्ले ने कोविड-19 टीकाकरण  की प्रांरभिक  तैयारियों के  बारे  में विस्तार से जानकारी दी।





मुख्यसचिव ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश





बैठक में अपर मुख्यसचिव सुब्रत साहू (Additional Chief Secretary Subrata Sahu)  भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्यसचिव ने कोविड-19 के टीकाकरण के लिए सभी जरूरी मार्गदर्शन और गाइडलाइन मैदानी स्थल पर तैनात टीकाकरण कर्मियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि  कोविड -19 के टीकाकरण के लिए प्राथमिकता के आधार पर  समूहों का निर्धारण किया जाए और सर्वे के माध्यम से जानकारी  संकलित की जाए।





प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण की दवाईयों को सुरक्षित रखने के लिए मैदानी स्थल पर कोल्डचैन पॉइन्ट का चिंहाकन करने और उनकी सूची ऊर्जा विभाग को देने के निर्देश दिए है। मुख्यसचिव जैन ने ऊर्जा विभाग के आधिकारियों को कहा है कि समस्त कोल्डचैन पॉइन्ट पर बिजली की उपलब्धता निरंतर और निर्बाध रूप से सुनिश्चित की जाए। इसके लिए प्रस्तावित स्थल का निराक्षण कर जरूरी व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए गए है।





राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश





मुख्यसचिव ने टीकाकरण के बाद होने वाले प्रतिकूल प्रभाव के प्रबंधन के लिए राज्यस्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा, जो नियमित रूप से जिलों के सर्म्पक में रहेगें।





यह भी पढ़ें : –मास्क ही सुरक्षा कवच है अभी कोरोना के खिलाफ






वैक्सीन की सुरक्षा के साथ ही टीकाकरण केन्द्र के  आस-पास के क्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने के लिए जरूरी उपाय करने के  निर्देश नगरीय प्रशासन विभाग को  दिए गए है। टीकाकरण केन्द्रों से टीकाकरण के बाद निकले बायोमेडिकल वेस्ट (दवाई की खाली शीशी, शिरिंज निडील और रूई जैसे वस्तु) का सुरक्षित तरिके से उठाव करने के विशेष निर्देश अधिकारियों को  दिए गए है।





बैठक में ये रहे उपस्थित





मुख्यसचिव जैन ने टीकाकरण कर्मियों को प्रशिक्षित करने  और उनसे सतत सर्म्पक में रहने के लिए कहा है। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से  महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय प्रशासन,राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, गृह, समाज कल्याण, खेल एवं युवा कल्याण, स्कूल शिक्षा, उचशिक्षा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी, जनसर्म्पक, श्रम कौशल विकास, परिवाहन,खनिज ,आदिवासी विकास विभाग के सचिव, युनिसेफ यू.एन.डी.पी के प्रतिनिधि, राष्ट्रीय कैडेट कोर , नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रतिनिधि शामिल रहे।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.