Media24Media.com: sex racket in bihar

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label sex racket in bihar. Show all posts
Showing posts with label sex racket in bihar. Show all posts

सेक्स रैकेट: बिरयानी हाउस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 2 लड़की और मैनेजर समेत 6 ग्राहक गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

बिहार के बेतिया में पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। साथ ही मामले में 2 लड़की और मैनेजर समेत 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक होटल में बिरयानी के साथ बाहर से लड़कियां बुलाई जाती थी, जिसकी सूचना पर पुलिस ने रात में छापेमारी की। जहां दो कमरों में शराब की बोतलें भी मिली हैं। पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की को भी छुड़ाया है। बताया जा रहा है कि उससे भी ये लोग देह व्यापार का काम करवाते थे।

पुलिस ने बताया कि उन्हें जनता सिनेमा चौक पर बिरयानी हाउस में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इसके बाद सदर SDPO मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में नगर थाना, महिला थाना समेत कई पुलिस बल ने बिरयानी हाउस में छापेमारी की। इस दौरान बिरयानी हाउस में बने कमरे में दो युवतियां मिलीं और उनके साथ 6 लोग मिले।

वहीं होटल की तलाशी लेने पर वहां शराब और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और थाने पर ले गई है। लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। आस-पास के लोगों के मुताबिक काफी समय से ये धंधा चल रहा था। बिरयानी हाउस होने की वजह से पुलिस की नजर इस पर नहीं पड़ रही थी। पुलिस लड़कियों और होटल मैनेजर से पूछताछ कर रही है।

3 महिलाओं समेत एक युवक गिरफ्तार

बता दें कि 12 मार्च को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ करते हुए 3 महिलाओं समेत एक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के एक घर में लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने बताया कि उन्हें शिवरीनारायण‎ नगर के मेला ग्राउंड के पास एक घर में सैक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली थी। 

ब्याज वसूली के ऑफिस में चल रहा था देह व्यापार

वहीं 3 मार्च को छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में पुलिस ने शहर में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया था। साथ ही मामले में 2 महिलाओं समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपी ब्याज वसूली के ऑफिस से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे। इसके लिए ग्राहकों को एक फार्म हाउस पर भेजा जाता था। पुलिस ने दोनों जगहों पर एक साथ कार्रवाई की थी। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.