Media24Media.com: sex racket busted in Uttarakhand

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label sex racket busted in Uttarakhand. Show all posts
Showing posts with label sex racket busted in Uttarakhand. Show all posts

चलती कार से ऑपरेट हो रहा था सेक्स रैकेट, 20 मिनट के अंदर होती थी लड़कियां अवेलबल, जानिए पुलिस ने कैसे किया भांडाफोड़

No comments Document Thumbnail

पुलिस ने एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का भंडाफोड़ किया है। ये पूरा रैकेट सिर्फ और सिर्फ एक कार से ऑपरेट होता है, जहां WhatsApp Call के जरिए लड़कियों की डील होती थी और ऑनलाइन पेमेंट करना होता था. पेमेंट रिसीव होते ही अयाशी के लड़कियां मात्र 15 से 20 मिनट के अंदर ही आपके पास पहुंच जाती थी। आइए जानते है पूरे मामले के बारे में…





Read More- कांग्रेस नेता ने खाया जहर, 26 जनवरी को महिला ने जड़ा था जोरदार थप्पड़





हाईटेक तरीके से ये अनूठा सेक्स रैकेट उत्तराखंड के हल्द्वानी में चल रहा था। पुलिस ने इस सेक्स रैकेट की छापेमारी में कार से 4 लड़कियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। रैकेट के लोग तीन से चार दिन में हल्दवानी आता था और कार में साथ में लड़कियां भी होती थी। कस्टमर की डिमांड और बजट के हिसाब से हर उम्र की लड़कियां कस्टमर को उपलब्ध करवा दी जाती थी।





रैकेट में लिप्त सभी लड़कियां देश के अलग अलग हिस्सों की थी। एक लड़की उत्तरप्रदेश और तीन लड़कियां पश्चिम बंगाल के कलियागंज, 24 परगना और सियालदह की रहने वाली है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक उसे गुप्त सूचना मिली थी कि टीपी नगर इलाके में संदिग्ध हालत में एक गाड़ी में लड़के-लड़कियां हैं. पुलिस ने इसकी जानकारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को दी. जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी लता बिष्ट अपनी टीम को लेकर उस इलाके में पहुंची जहां इनोवा कार में छह लोग सवार थे. जिसमें चार लड़कियां और दो लड़के शामिल थे. पुलिस ने जैसे ही इनसे पूछताछ की सच्चाई सामने आ गई.





Read More- दो किसान संगठनों के जाने के बाद चिल्ला बॉर्डर पर आंदोलन खत्म, खुला रास्ता





पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन और कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की. पुलिस ने सारे सबूत मिलने के बाद चारों लड़कियों समेत सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनपर धारा 294/34 आईपीसी और 5/7 अनैतिक व्यापार (निवारण ) अधिनियम 1956 ​के तहत केस दर्ज किया है. पूछताछ में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को पता लगा कि देह व्यापार (Sex Racket Busted) में शामिल चार लड़कियों के लिए पकड़े गए दोनों लड़के ग्राहक लाने (दलाली) का काम करते थे.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.