Media24Media.com: road accident in Jharkhand

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label road accident in Jharkhand. Show all posts
Showing posts with label road accident in Jharkhand. Show all posts

स्कूटी और बाइक के बीच टक्कर, दंपति समेत 4 लोगों की मौत

No comments Document Thumbnail

झारखंड हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। प्रदेश में किसी न किसी दुर्घटना की खबर रोजाना सामने आ रही है। ताजा मामला जामताड़ा का है, जहां मंगलवार की देर शाम आसनसोल-दुमका मुख्य सड़क पर हल्दीडिह मोड़ के पास एक स्कूटी और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला समेत 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक हल्दीडिह के रहने वाले शिवदास सोरेन अपनी पत्नी सीजुली हेम्ब्रम और भाई रामदास सोरेन के साथ स्कूटी पर सवार होकर दुमका की ओर से अपने गांव वापस आ रहे थे। इसी बीच हल्दीडिह मोड़ के पास उनकी स्कूटी की बाबूपुर की ओर से दुमका की ओर जा रही बाइक से आमने-सामने टकरा गई। बाइक पर रबियाकाटा के रहने वाले रविलाल मरांडी और अमित मरांडी सवार थे। हादसे में स्कूटी और बाइक के परखचे उड़ गए।

मौके पर ही 4 लोगों की मौत 

घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसमें सवार एक महिला समेत 5 लोगों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रविलाल मरांडी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से घायलों और मृतकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहीं  घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए, जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खाली करवाया।

नियमों की अनदेखी से बढ़ रहा सड़क हादसा

भारत में सुरक्षित यात्रा करने के लिए भारत सरकार ने लोगों की जीवन सुरक्षा के लिए यातायात के नियम ( Traffic rules) बनाए हैं, जिन नियमों का पालन करना हर भारतीय का परम कर्तव्य है, लेकिन वर्तमान समय में सड़क दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि इन्हीं यातायात के नियम की अनदेखी के कारण हुआ है।

सालाना डेढ़ लाख लोगों की मौत

बता दें कि भारत में दुनिया के एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़कों पर वाहन दुर्घटनाओं के चलते विश्वभर में होने वाली मौतों में 11 प्रतिशत मौत भारत में होती हैं। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। भारत में सालाना करीब साढ़े चार लाख सड़क हादसे होती हैं, जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है।

सड़क हादसों से हर 4 मिनट में एक मौत

रिपोर्ट के मुताबिक 'सड़क हादसों में हताहत होने वाले लोगों में सबसे ज्यादा भारत के होते हैं। भारत में दुनिया के सिर्फ एक फीसदी वाहन हैं, लेकिन सड़क दुर्घटनाओं में दुनिया भर में होने वाली मौतों में भारत का हिस्सा 11 प्रतिशत है। देश में हर घंटे 53 सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं और हर 4 मिनट में एक मौत होती है।'

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.