Media24Media.com: raping a girl at gunpoint

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label raping a girl at gunpoint. Show all posts
Showing posts with label raping a girl at gunpoint. Show all posts

तमंचे के बल पर राष्ट्रीय एथलीट से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश में फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। जहां राष्ट्रीय एथलीट (National athlete raped) ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिश्ते के फूफा ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील फोटो ले लिए। जिसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर लगातार पांच साल तक उसका शोषण करता रहा। पीड़िता की अश्लील फोटो भेजकर उसकी शादी भी तुड़वा दी, अब उस पर छोटे भाई से शादी करने का दबाव बना रहा है।





मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं : रेणुका सिंह






मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस की रहने वाली राष्ट्रीय स्तर की एथलिट (National athlete raped) ने एसएसपी से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व वह जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तत्कालीन एक गांव प्रधान व रिश्ते के फूफा से मिली थी। इसके लिए फूफा के भाइयों  और भाभी ने युवती से शैक्षिक व अन्य कागजात ले लिए थे। कि कुछ दिन बाद प्रमाणपत्र लेने वह फूफा के घर पहुंची। आरोप है कि फूफा ने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से अश्लील फोटो ले लिए। इसके बाद लगातार अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।





दिल्ली में भी करता रहा शोषण






इससे आहत पीड़िता दिल्ली में रहने लगी, तो आरोपी उसे होटलों में बुलाकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के अनुसार करीब तीन माह पूर्व उसका रिश्ता मंसूरपुर क्षेत्र के एक गांव में तय हो गया, तो आरोपी ने वहां युवती के अश्लील फोटो भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया।





नशीला पेय पिलाकर कराए कागज पर हस्ताक्षर





पीड़िता ने बताया कि 16 सितंबर को आरोपी और उसके परिवार के सदस्य उसे नशीला पेय पिलाकर कचहरी ले गए और कोरे कागजों व स्टांप पर हस्ताक्षर करा लिए। इनके आधार पर शादी के फर्जी कागजात तैयार कर अब आरोपी अपने भाई की पत्नी बनकर रहने का दबाव पीड़िता पर डाल रहा है। पीड़िता ने पुलिस से मदद की गुहार लगायी है, जिस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.