Media24Media.com: raipur plane accident

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label raipur plane accident. Show all posts
Showing posts with label raipur plane accident. Show all posts

रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कैश हुआ सरकारी हेलीकॉप्टर, दो पायलटों की मौत

No comments Document Thumbnail

रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान सरकारी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में चॉपर में मौजूद दोनों पायलटों की मौत हो गई है। CM भूपेश बघेल ने घटना को लेकर दुख जताया है। शुरुआती जांच के मुताबिक तकनीकी खराबी के कारण ये हादसा हुआ। रेस्क्यू टीम और पुलिस मौके पर मौजूद हैं। रायपुर के SSP प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। 

SSP ने बताया कि रायपुर के एयरपोर्ट पर रात 9 बजकर 10 मिनट पर ये हादसा हुआ। चॉपर के दो पायलट कैप्टल गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव फ्लाइंग प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ये हादसा हुआ। क्रैश में दोनों पायलट की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर जताया दुख 

CM भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति:'

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी जताया दुख 

हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 'रायपुर में हुए स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश में दोनों पायलट के निधन के दुःखद समाचार से मन बहुत आहत और अशांत है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके शोकसंतप्त परिवार को इस दुःख में शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं।'

8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में 14 लोगों की मौत

बता दें कि सेना के विमान हादसे बढ़ते जा रहे हैं। 8 दिसंबर को भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर तमिलनाडु के कुन्नूर में हादसे का शिकार हो गया था। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी भी शामिल थीं। किसी जमाने में फाइटर जेट मिग-21 विमान भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाते थे। अब इसके चार स्क्वॉड्रन बचे हुए हैं। इनकी देखभाल और अपग्रेड भले ही किया गया हो, लेकिन ये विमान न तो जंग के लिए और न ही उड़ान के लिए फिट हैं। 

लगातार हादसे का शिकार हो रहे मिग-21 विमान

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद मिग-21 बाइसन विमान ने पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों के छक्के छुड़ा दिए थे। हालांकि, लगातार दुर्घटनाग्रस्त हो रहे मिग-21 विमानों के कारण कई पायलट्स जान भी गंवा चुके हैं, अब इन विमानों जल्द से जल्द हटाने का वक्त आ गया है। मिग-21 बाइसन लड़ाकू विमान मिग-21 का एक अपग्रेडेड वर्जन है, जिससे अगले 3 से 4 साल तक इसका उपयोग किया जा सकता है। इस वर्जन का इस्तेमाल केवल भारतीय वायुसेना ही करती है। बाकी दूसरे देश इसके अलग-अलग वैरियंट का प्रयोग करते हैं। सितंबर, 2018 तक वायु सेना के पास तकरीबन 120 मिग-21 विमान थे। हालांकि भारतीय वायुसेना के मिग-21 विमान बड़ी संख्‍या में हादसों का शिकार हो चुके हैं।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.