Media24Media.com: raipur murder case

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label raipur murder case. Show all posts
Showing posts with label raipur murder case. Show all posts

Raipur Murder Case: माता-पिता के हत्यारे बेटे को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

No comments Document Thumbnail

रायपुर :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डीडी नगर इलाके के सुंदर नगर के पास साल 2010 में अपने माता पिता की हत्या कर घर के गार्डन में दफनाने वाले बेटे उदयन दास को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। कुल 21 लोगों की गवाही के बाद रायपुर जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एचएस टेकाम की कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मालूम हो कि आरोपी उदयन दास ने अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा शर्मा की भी मध्यप्रदेश में हत्या कर बेडरूम में गाड़कर चबूतरा बना दिया था।



चर्चित सीरियल किलर उदयन दास ने अपने पिता बीके दास और माता इंद्राणी दास की 2010 में गला दबाकर हत्या कर घर के गार्डन में दफना दिया था। आरोपी उदयन पर माता पिता की हत्या कर साक्ष्य छिपाने की धाराओं में डीडी नगर थाना में मामला दर्ज हुआ था। साल 2017 में बहुचर्चित मामला उजागर हुआ था।

उदयन दास गर्लफ्रेंड की हत्या मामले में पश्चिम बंगाल की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। उदयन ने 2016 में अपनी प्रेमिका आकांक्षा शर्मा की मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित घर में ही हत्या कर दी थी। बाद में उसने उसके शव को एक बॉक्‍स में रखकर बेडरूम के अंदर गाड़ कर उस पर कांक्रीट का चबूतरा बना दिया था। बंगाल के बांकुड़ा की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने उम्र कैद की सजा 2020 में सुनाई थी।

उदयन दास अपने माता-पिता की इकलौती संतान है, जो रायपुर में उनके साथ रहता था। उसके पिता सरकारी प्रतिष्ठान भेल में नौकरी करते थे और उसकी मां भोपाल में सरकारी विभाग में डेटा विश्लेषक के रूप में काम करती थीं। उनके पास रायपुर, दिल्ली और भोपाल में तीन घर थे। माता-पिता और गर्लफ्रेंड की हत्या का मामला सामने आते ही यह मामला देशभर में चर्चा का विषय बन गया था।


एक पति ने अपनी जीवनसंगिनी को उतारा मौत के घाट, पत्नी के चरित्र पर करता था शक

No comments Document Thumbnail

रायपुर। राजधानी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। ये मामला पंडरी थाना क्षेत्र के प्रगति नगर का है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र शंका (Husband killed wife in Raipur) में अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार भी कर लिया है।





पुलिस के मुताबिक जांजगीर चांपा की रहने वाली नीलम प्रधान की शादी दो साल पहले वहीं के संजय सूर्यवंशी के साथ हुई थी। दोनों रायपुर के प्रगति नगर इलाके में किराये के मकान में रहते थे। पति संजय सूर्यवंशी रिलायंस स्मार्ट (Reliance Smart) में गार्ड का काम करता था। आरोपी ने अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक भी करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच हमेशा से विवाद हुआ करता था।





पढ़ें : राजधानी में फिर मिली एक जली लाश, देखकर दहल गया लोगों का दिल, जांच में जुटी पुलिस





संजय ने इस विवाद को खत्म करने के लिए पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या का केस दर्जकर आरोपी पति (Husband killed wife in Raipur) को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.