Media24Media.com: price of true not test in chhattisgarh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label price of true not test in chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label price of true not test in chhattisgarh. Show all posts

छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, देखें रेट

No comments Document Thumbnail

प्रदेश सरकार ने अलग-अलग टेस्ट के लिए अलग-अलग कीमत निर्धारित की है। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि राज्य के निजी और पैथोलॉजी सेंटर में कोविड टेस्ट की कीमत इससे ज्यादा नहीं ली जा सकेगी।





छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और लॉकडाउन के बाद लगातार लोगों के गिरते आर्थिक स्तर को ध्यान में रखते हुए सरकार ने टेस्ट की कीमत घटाए जाने का फैसला लिया है।









जानिए छत्तीसगढ़ में कब और किसे लगेगी कोरोना वैक्सीन





टेस्ट की कीमत -





  • RTPCR टेस्ट की कीमत छत्तीसगढ़ में अब 750 रुपये होगी।
  • ट्रू नॉट टेस्ट की कीमत छत्तीसगढ़ में 1500 रुपये रखी गयी है।
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट का चार्ज प्रदेश में 400 रुपये प्रति मरीज रखा गया है।




नियम एवं शर्तें -





  • RTPCR टेस्ट की कीमत छत्तीसगढ़ में तब होगी जब मरीज खुद पैथोलॉजी सेंटर में अपना सैंपल देगा। अगर टैक्निशिय घर आकर या प्राइवेट हास्पीटल में आकर लेता है तो 200 रुपए अतिरिक्त भुगतान करना होगा। यानि कुल चार्ज 950 रुपये होगा।
  • ट्रू नॉट टेस्ट की कीमत जब मरीज खुल अपना सैंपल लैबोरेट्री या पैथोलॉजी सेंटर में देगा तब 1500 रुपये होगी, अगर घर या प्राइवेट हास्पीटल में जाकर सैंपल लेने पर 200 रुपये एक्सट्रा मिलाकर 1700 रुपये देना होगा।
  • रैपिड एंटीजन टेस्ट घर में या अस्पताल में कराते हैं तो कीमत 200 रुपये अतिरिक्त यानि 600 रुपए होगी।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.