Media24Media.com: policemen transferred in bilaspur

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label policemen transferred in bilaspur. Show all posts
Showing posts with label policemen transferred in bilaspur. Show all posts

पुलिस विभाग की बड़ी सर्जरी, बिलासपुर संभाग के 85 ASI का ट्रांसफर

No comments Document Thumbnail

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। इसी बीच प्रदेश के बिलासपुर संभाग में फिर 85 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। बिलासपुर IG रतनलाल डांगी ने रेंज के 85 सहायक उपनिरीक्षकों यानी ASI का तबादला आदेश जारी किया है। दरअसल, ये सभी पुलिस अफसर ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही जिले में जमे हुए थे। इनमें बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के ASI शामिल हैं, जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले भेजा गया है।

बता दें कि बिलासपुर जिले के साथ ही रेंज के जिलों में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों की IG रतनलाल डांगी ने सूची मंगाई थी। इसमें उनकी पदस्थापना कार्यकाल को स्पष्ट करने कहा गया था। IG ने सूची इसलिए मंगाई थी, क्योंकि रेंज के जिलों में पदस्थ ASI ढाई साल से ज्यादा समय से एक ही जगह जमे हुए थे। जबकि शासन के नियमानुसार ढाई से ज्यादा समय तक एक ही जगह पोस्टिंग नहीं की जा सकती। यही वजह है कि IG डांगी ने रेंज स्थापना बोर्ड की बैठक बुलाई थी, जिसमें बोर्ड की सहमति लेकर उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।

तबादला प्रशासनिक प्रक्रिया: IG

आदेश में IG डांगी ने तबादले को प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। आदेश से प्रभावित सभी उपनिरीक्षकों को स्थानांतरित जगहों में तत्काल कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षकों को भी ट्रांसफर पर जाने वाले ASI को तत्काल रिलीव करने के निर्देश दिए हैं।

CM ने दिया था आदेश

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने IAS और IPS अफसरों के साथ कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान पुलिस  कॉन्फ्रेंस में CM बघेल ने स्पष्ट कहा था कि ढाई साल से ज्यादा कोई भी, कहीं पर भी पदस्थ नहीं रहेगा। CM बघेल ने यह भी कहा था कि अफसर से लेकर आरक्षक तक किसी एक स्थान पर अधिकतम ढाई साल ही रह सकता है। राज्य सरकार के इस आदेश पर अमल करते हुए अलग-अलग जिलों में लगातार पुलिसकर्मियों के तबादले किए जा रहे हैं। 

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.