Media24Media.com: police team attacked by liquor mafia in kasganj

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label police team attacked by liquor mafia in kasganj. Show all posts
Showing posts with label police team attacked by liquor mafia in kasganj. Show all posts

छापेमारी के लिए गए सिपाही की शराब माफिया ने की पीट-पीटकर हत्या, दारोगा बुरी तरह जख्मी

No comments Document Thumbnail

UP के कासगंज में छापेमारी के लिए गए पुलिस को शराब माफिया द्वारा बंधक बनाकर पीटा गया है। इसमें एक सिपाही की मौत हो गई है। जबकि एक दारोगा बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और माफिया के खिलाफ कार्रवाई की।






https://twitter.com/GKapoor20/status/1359206676092448768




मामला सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला धीमर गांव का है, जहां शराब माफिया के हमले में सिढ़पुरा थाना में तैनात दारोगा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि सिपाही देवेंद्र मौत हुई है। कासगंज के अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रकाश वर्मा ने सिपाही देवेंद्र की हत्या होने और दरोगा अशोक के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि की है।






https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1359189445107273730





https://twitter.com/CMOfficeUP/status/1359189386118631426




घटना की सूचना मिलते ही SP वर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आगरा जोन के एडीजी अजय आनंद और अलीगढ़ मंडल के आईजी पीयूष मोर्डिया भी तत्काल कासगंज पहुंचे।





आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश





कासगंज की घटना पर CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने घटना में शामिल तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। CM ने गुनाहगारों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। CM योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में शहीद पुलिसकर्मी के परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए 50 लाख की आर्थिक सहायता और आश्रित को सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।






https://twitter.com/ANINewsUP/status/1359210004633460738




मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि सरकार अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था के संबंध में किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए संबंधित दोषियों के खिलाफ अविलंब और सख्त कार्रवाई की जाए।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.