Media24Media.com: painful incidents of rape and murder in madhya pradesh

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label painful incidents of rape and murder in madhya pradesh. Show all posts
Showing posts with label painful incidents of rape and murder in madhya pradesh. Show all posts

चलती ट्रेन में लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, कामयाब नहीं होने पर युवती की गला रेतकर हत्या

No comments Document Thumbnail

देश में रेप और हत्या की वारदात लगातार बढ़ती (incidence of rape cases in india) ही जा रही है। रोजाना देश के अलग-अलग राज्यों से दुष्कर्म और हत्या की खबरें सामने आ रही है। लेकिन आज हम उस राज्य के बारे में बात कर रहे हैं, जहां फिर दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक वारदात (Rape in Madhya Pradesh) को अंजाम दिया गया है। मध्यप्रदेश के सीहोर में चलती ट्रेन में हुई वारदात ने सबको हैरान कर दिया है। यहां मंगलवार रात को चलती ट्रेन में अज्ञात लोगों ने एक 21 साल की युवती का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की और जब वो रेप करने में सफल नहीं हुए तो उन्होंने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन में सीहोर रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर पहले घटित हुई।





दुष्कर्म की 2 दर्दनाक घटनाओं से फिर दहला MP, दरिंदगी की सारी हदें पार





सीहोर जिले के SP एस एस चौहान ने बताया कि यह घटना इंदौर-बिलासपुर ट्रेन का है। मृत युवती की पहचान मुस्कान हादा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यात्रा कर रहे लोगों ने चलती ट्रेन में चिल्लाने की आवाज सुनी और तभी एक लड़की को अपनी सीट की तरफ भागकर आते हुए देखा। जैसे ही लड़की अपनी सीट तक आई वो उसे पहले ही गिर पड़ी। चौहान ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोपी पहले ही फरार हो चुके थे। उन्होंने कहा कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।





शर्मनाक – रक्षक ने ही लूटी अस्मत, SI ने साथियों के साथ मिलकर किया नाबालिग का गैंगरेप





वहीं ग्वालियर में 12वीं की छात्रा को नौकरी दिलाने के नाम पर रेप और फिर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी लड़के ने लड़की का न्यूड वीडियो बना लिया था और जब वो गर्भवती हो गई तो उसका अबॉर्शन करा दिया। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता उत्तर प्रदेश के बांदा की रहने वाली है। वो ग्वालियर के कंपू में अपनी बुआ के घर के पास एक हॉस्टल में रहती थी। 12वीं क्लास में पढ़ रही ये छात्रा लॉकडाउन के कारण काफी परेशान थी। क्योंकि बांदा से उसके पिता उसे पैसे नहीं भेज पा रहे थे, जिस वजह से वो आर्थिक तंगी से गुजर रही थी। इसी बीच उसकी पहचान रॉक्सीपुल निवासी मनोज राठौर से हुई। मनोज ने शहर में अपनी अच्छी पहचान होने की बात छात्रा से कही तो उसने जॉब दिलाने में मदद मांगी।





हॉस्टल में घुसकर दिया वारदात को अंजाम





मनोज ने छात्रा से कहा कि वो उसे एक होटल में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी दिलवा देगा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई। उसने उसके कहने पर अपना हॉस्टल भी बदल दिया। लड़के ने पीड़िता को 13 मई 2021 को कंपू में होटल के पास अन्य गर्ल्स हॉस्टल में रूम दिला दिया। अगले ही दिन आरोपी आधी रात को उसके हॉस्टल में घुस आया। उसने लड़की से प्यार का इजहार किया और उसके मना करने के बाद भी दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर हर दिन हॉस्टल में आकर दुष्कर्म करने लगा।





आरोपी फरार, तलाश जारी





करीब 4 दिन पहले छात्रा को पता लगा कि वह गर्भवती हो गई है। उसने आरोपी को बताया तो उसने जबरदस्ती उसे कुछ गोलियां खिला दीं, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता आरोपी की हरकतों से परेशान थी। क्योंकि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। इस बात से तंग आकर छात्रा ने कंपू थाना में जाकर शिकायत कर दी। पुलिस ने आरोपी मनोज राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.