Media24Media.com: organizing cultural programs

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label organizing cultural programs. Show all posts
Showing posts with label organizing cultural programs. Show all posts

देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजा रायगढ़ का कला मंच

No comments Document Thumbnail

रायगढ़ जिला प्रशासन की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन नगर निगम ऑडिटोरियम में हुआ, जहां देश और प्रदेश से पहुंचे ख्यातिलब्ध कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन कर हुई। इस दौरान उग्रसेन पटेल और साथियों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद नवरत्न बिंझवार ने बैंजो पर लोकधुनों की मोहक प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर श्रोता गण भाव विभोर हो उठे। इसके बाद भोजराम पटेल ने छत्तीसगढ़ी महतारी को समर्पित लोक गायन की प्रस्तुति दी। 

उनके गायन में लोक संस्कृति और जन जीवन की झलक दिखी। रायगढ़ के लोक गायक दीपक आचार्य ने अपने साथियों के साथ छत्तीसगढ़ी गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत की। इसके बाद शेखर गिरी और साथियों ने सतनाम का संदेश देते हुए पंथी नृत्य प्रस्तुत किया। तब्बू परवीन के समूह द्वारा सुवा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्य सम्मान से सम्मानित रायगढ़ घराने की कथक नृत्यांगना स्नेहा परिमिता स्वाइन ने अमृत महोत्सव के मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने नृत्य की शुरुआत शिव वंदना से किया, जिसके बाद ठाट, आमद, तोड़े व पारा की प्रस्तुति दी। 

कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

उन्होंने रायगढ़ घराने की बंदिशों और भाव भंगिमाओं की मोहक प्रस्तुति नृत्य के माध्यम से दी। इसके बाद एमजी कॉलेज खरसिया के एनसीसी कैडेट ने स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित शहीद ए दास्तान भाव नाटिका का शानदार मंचन किया। इस दौरान बाल नृत्यांगनाओं रिद्धि और सिद्धि कोसले द्वारा भरतनाट्यम की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। शहर के तबला वादक दीपक महंत द्वारा मंच ने ताल और त्रिताल का तबला वादन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.