Media24Media.com: online banking

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label online banking. Show all posts
Showing posts with label online banking. Show all posts

अगर करते है ऑनलाइन शॉपिंग तो इन बातों का रखे ख्याल

No comments Document Thumbnail

एक तरफ केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था को पूरी तरह कैशलैस बनाने पर जोर दे रही है, दूसरी तरफ साइबर अपराध लोगों की टेंशन बढ़ा रहा है. आज के समय में पान वाले से लेकर बड़े व्यापारी तक सभी के पास ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था होती है। इस ऑनलाइन के जमाने में पूरा बाजार एक क्लिक में उपलब्ध हो जाता है। ऑनलाइन शॉपिंग कोरोना काल में लोगों ने जोरो-शोरों से की है. एक तरफ इसके फायदे हैं तो कही नुकसान भी,इस तरह के ऑनलाइन (Online transaction fraud) प्लेटफार्म को कुछ ठगों ने अपना ऑनलाइन ठगी अड्डा बना लिया है।





Covid-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर मुख्यसचिव ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक





आजकल ज्यादातर शॉपिंग में ट्रांजैक्शन ऑनलाइन के माध्यम से कर रहे हैं। इस वजह से ऑनलाइन ठगी जैसे अपराधिक मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लोग कई तरह से ठगी का शिकार होते हैं जैसे ऑथेंटिक साइट लोग चेक नहीं करते हैं या कस्टमर केयर का नंबर गूगल से निकालकर डायल करते हैं। इस तरह की छोटी-छोटी गलतियों के कारण वे ठगी का शिकार हो जाते हैं।





ऑनलाइन ठगी होने पर सबसे पहले करे ये काम-





अगर किसी भी व्यक्ति के साथ बैंकिंग और एटीएम जैसी ठगी हुई है, तो तत्काल उसे अपने बैंक में इस बात की सूचना देनी चाहिए और अपना अकाउंट बंद या फ्रीज़ करा देना चाहिए। बैंकिंग फ्रॉड या एटीएम फ्रॉड में लोग आरबीआई के ऑनलाइन साइट में जाकर एक कंप्लेंट रजिस्टर करा देना चाहिए। साथ ही इसकी सूचना साइबर सेल के ऑफिस में जाकर दें। साइबर सेल की टीम आसानी से ठगों की लोकेशन का पता लगा सकती है और आपके अकाउंट में पड़े पैसे को होल्ड कर देती है।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.