Media24Media.com: news related to taliban

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label news related to taliban. Show all posts
Showing posts with label news related to taliban. Show all posts

शादी पर म्यूजिक बजाने की खौफनाक सजा, 13 लोगों को उतारा गया मौत के घाट

No comments Document Thumbnail

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से लगातार खौफनाक खबरें सामने आ रही है। वहीं हाल ही में फिर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तालिबान के लड़ाकों ने एक शादी में म्यूजिक बजाने पर 13 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। 

ताजा मामला अफगानिस्तान के नेंगरहार प्रांत का है। इस बात की जानकारी अफगानिस्तान के पूर्व उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है। अमरुल्लाह सालेह ने ट्विटर पर लिखा कि 'तालिबान लड़ाकों ने नेंगरहार में एक शादी की पार्टी में म्यूजिक बजाने पर 13 लोगों की हत्या कर दी। हम निंदा करके अपना क्रोध व्यक्त नहीं कर सकते। 25 साल तक पाकिस्तान ने उन्हें अफगान संस्कृति को खत्म करने और हमारी धरती पर कब्जा करके ISI के कट्टर शासन की स्थापना के लिए ट्रेनिंग दी। जो अब अपना काम कर रहे हैं। तालिबान का क्रूर शासन लंबे समय तक नहीं चलने वाला। दुर्भाग्य से इस शासन के अंत तक अफगानिस्तान के लोगों को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।'

तालिबान ने लगाया था संगीत पर प्रतिबंध

बता दें कि साल 1996 से 2001 के बीच जब अफगानिस्तान पर तालिबान का शासन था तो उन्होंने संगीत पर प्रतिबंध लगाया हुआ था। हालांकि नई सरकार ने अभी तक इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा हो चुका है। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान के हालात को लेकर पूरी दुनिया में चिंता का माहौल है। 

लगातार सामने आ रहे हिंसा से जुड़े मामले

वहीं 15 अगस्त से लेकर 30 अगस्त तक चले पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगभग डेढ़ लाख लोगों को देश से बाहर निकाला गया.। फिलहाल अफगानिस्तान से ज्यादातर देशों की एम्बेसी जा चुकी है, जिसमें भारत भी शामिल है। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लोगों को सबसे ज्यादा डर तालिबान के निरंकुश और अराजक शासन का है। लोगों को डर है कि एक बार फिर देश में तालिबान शरिया कानून लगाने की कोशिश कर सकता है। बता दें कि जब से अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया है, तब से लगातार हिंसा से जुड़ी खबरें सामने आ रही है।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.