Media24Media.com: news related to mayawati

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label news related to mayawati. Show all posts
Showing posts with label news related to mayawati. Show all posts

दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं को न बनाएं बलि का बकरा : मायावती

No comments Document Thumbnail

लखनऊ. कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन (Kisan Andolan) को लेकर सियासत तेज है। दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर बवाल के बाद शुरू हुई कार्रवाई को लेकर तमाम विपक्षी दलों ने सरकार को घेराना शुरू कर दिया है। इस बीच बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayavati on Republic Day Violence's) ने ऐलान किया है कि किसानों के समर्थन में आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण का उनकी पार्टी बहिष्कार करेगी।





Read More- ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में जल्द शुरू होंगी 9वीं और 11वीं की परीक्षा, पढ़िए इससे जुड़े सभी निर्देश





मायावती (Mayavati on Republic Day Violence's) ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दंगे की आड़ में निर्दोष किसान नेताओं का बलि का बकरा न बनाया जाए। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा है कि बी.एस.पी. ने देश के आन्दोलित किसानों के तीन विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग नहीं मानने व जनहित आदि के मामलों में भी लगातार काफी ढुलमुल रवैया अपनाने के विरोध में, आज राष्ट्रपति के संसद में होने वाले अभिभाषण का बहिष्कार करने का फैसला लिया है।


हमें गठबंधन से नुकसान होता है, यूपी-उत्तराखंड में अकेले ही चुनाव लड़ेगी बसपा : मायावती

No comments Document Thumbnail

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने 65वें जन्मदिन पर बड़ा एलान किया है। उन्होंने अगले विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने (UP-Uttarakhand Election Updates) की घोषणा की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की जीत तय है।





इस दौरान मायवती ने कहा "हमें गठबंधन से नुकसान होता है। बिहार में
मायावती ने छोटी पार्टियों संग चुनावी तालमेल किया था। इस दौरान मायावती
ने विपक्षी दलों पर भी हमला बोला। साथ ही केंद्र सरकार से दिल्ली की
सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की सभी मांगों को मानने की अपील की। बसपा
सुप्रीमो मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव (UP-Uttarakhand Election Updates)में बहुजन समाज पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी और अपनी सरकार
बनाएगी।"





मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार से आग्रह करती हूं कि किसानों
की सभी मांगों को मान लेना चाहिए जिसमें तीन कृषि क़ानूनों को वापस लेना
विशेष है। किसान अपने हित और अहित को अच्छी तरह से समझते हैं।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि देश में कल से शुरू हो रहे कोरोना
टीकाकरण अभियान का बीएसपी स्वागत करती है। हमारी पार्टी का विशेष अनुरोध
है कि केंद्र सरकार कोरोना वैक्सीन मुफ्त में दे। अगर केंद्र सरकार
हमारे इस अनुरोध को स्वीकार नहीं करती है तो सभी राज्य सरकारों को ये
सुविधा मुफ्त में देनी चाहिए।





पढ़ें : सर्च ऑपरेशन पर गए जवान ने खुद को मारी गोली, कारणों का नहीं चला पता





मायावती ने कहा कि अगर केंद्र और उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार
यहां के आम लोगों को ये (कोरोना टीकाकरण) सुविधा मुफ्त में नहीं देती तो
इस बार यहां BSP की सरकार बनने पर ये सुविधा मुफ्त में दी जाएगी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.