Media24Media.com: naxalite planned blast for BSF

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label naxalite planned blast for BSF. Show all posts
Showing posts with label naxalite planned blast for BSF. Show all posts

जवानों को निशाना बनाने के फिराक में थे नक्सली लेकिन खुद हुए शिकार, चीथड़ों में मिला एक नक्सली का शव

No comments Document Thumbnail

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के आमाबेड़ा में एक नक्सली का शव चीथड़ों में पेड़ पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की साजिश रची थी। लेकिन नक्सली खुद (Naxali died in blast) ही इसमें घायल हो गए।





फ़िलहाल मिली जानकरी के अनुसार ये ब्लास्ट बम लगाते वक्त हुआ और एक नक्सली की मौत हो गई और दो घायल हैं। इस घटना के बारे में नक्सलियों ने खुद जानकारी दी। उन्होंने पर्चे फेंके और पोस्टर लगाए। ये पर्चे उत्तर बस्तर डिवीजनल कमेटी के प्रवक्ता सुखदेव कावड़े ने जारी किए।






छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र- सदन में गूंजा किसानों की आत्महत्या का मामला, जवाब से असंतुष्ट बीजेपी विधायकों ने किया वॉकआउट




पर्चों के जरिए बताया गया कि 18 फरवरी को आमाबेड़ा के चुकपाल गांव में सुबह 6.15 बजे एक हादसा हुआ। फोर्स को उड़ाने के लिए बम लगाते वक्त विस्फोट हो गया। इसमें कांकेर के आलदंड, कंदाड़ी निवासी सोमजी उर्फ सहदेव वेड़दा की मौत हो गई। यह डीवीसी मेंबर था।





चुकपाल के इलाके में जहां विस्फोट हुआ वहां आसपास में कई प्रेशर बम लगाए गए थे। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने ये बम वापस निकाल लिए। इससे छोटे-छोटे गड्ढे हो गए हैं। बता दें कि यहां से कुछ दूरी पर ही बोड़ागांव में बीएसएफ का कैंप भी है।





गश्त पर निकलने वाले जवान वापसी में कैंप करीब आने पर कभी-कभी कहीं रुककर आराम करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए नक्सलियों (Naxali died in blast) ने प्रेशर बम लगाए थे। इतनी ज्यादा संख्या में प्रेशर बम प्लांट किए गए थे और नक्सलियों की तैयारी बड़े हमले की थी।


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.