Media24Media.com: naxal killed upsarpach

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label naxal killed upsarpach. Show all posts
Showing posts with label naxal killed upsarpach. Show all posts

बड़ी नक्सल घटना : नक्सलियों ने बेरहमी से उप सरपंच को उतारा मौत घाट

No comments Document Thumbnail

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली बौखलाए हुए है। आज बयानार थाना इलाके में बड़ी नक्सल घटना(Naxalite Attack in Baster) सामने आई है. जानकारी के मुताबिक पेरमापाल गांव के उप सरपंच को नक्सलियों ने मौत के घाट उतार दिया है. घटना 23 जनवरी के देर शाम की बताई जा रही है. घटना पेरमापाल जत्तापारा में उप सरपंच के घर के पास की है. परिजनों ने इसकी जानकारी थाना प्रभारी को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.





परिजनों ने पुलिस को बताया है कि 70 साल के वृद्ध बज्जाराम कोर्राम की हत्या नक्सलियों ने की है. 23 जनवरी की रात करीब 7 से 8 के बीच काली वर्दी में मुंह ढके हुए 16 से 17 नक्सली पहुंचे थे. सभी ने मिलकर बज्जाराम कोर्राम का रस्सी से गला घोट दिया. घटना को घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया है. पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है.





ओएलएक्स में फर्जी एड देकर 12 हजार की ठगी





आगजनी की घटना
मर्दापाल थाना इलाके के खड़पड़ी आदवाल क्षेत्र में नक्सलियों ने आगजनी की घटना(Naxalite Attack in Baster) को अंजाम दिया है. घटना की जांच फिलहाल जारी है. घटना की जानकारी वन विभाग की ओर से दी गई है. वन विभाग के अनुसार इलाके में कूप कटाई का काम चल रहा था. इस दौरान 10 लकड़ी चट्टों को आग लगा देने का मामला सामने आया है. अति संवेदनशील और धुर नक्सल इलाका होने के कारण इसे नक्सली घटना की तरह देखा जा रहा है. फिलहाल अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है.


Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.