Media24Media.com: murder incident in Mahasamund

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label murder incident in Mahasamund. Show all posts
Showing posts with label murder incident in Mahasamund. Show all posts

Big Breaking : महासमुंद के पूर्व विधायक के भतीजे का सरेआम कत्ल, मछली बाजार में हुआ था विवाद

No comments Document Thumbnail

फिंगेश्वर/महासमुंद। महासमुंद क्षेत्र के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया है। सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात आज पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्षियों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। 


विवाद देखते ही देखते झगड़ा में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

संदीप चंद्राकर 'छोटू'

घटना की सूचना सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। फिंगेश्वर थाना में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का अधिकृत पुष्टि नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। 

देखिए: घटना के बाद अस्पताल में उपचार का video



सरेआम कत्लेआम की घटना

मृतक संदीप करीब 35-40 वर्ष का था। वर्तमान में मुक्तिधाम मार्ग महासमुन्द में रह रहे थे। वे मूलतः ग्राम सोरिद के रहने वाले हैं। खेती के साथ-साथ मछली का भी कारोबार संदीप करते थे, ऐसा पारिवारिक सूत्रों का कहना है। ऐसा अंदेशा है कि मछली के रुपये की लेनदेन को लेकर विवाद होने पर  कारोबार से जुड़े युवकों ने आक्रोशित होकर सरेआम कत्लेआम की घटना को अंजाम दे डाला।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.