Media24Media.com: motor sports

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label motor sports. Show all posts
Showing posts with label motor sports. Show all posts

छत्तीसगढ़ में मोटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने की पहल, प्रतियोगिता में शामिल हुए CM भूपेश

No comments Document Thumbnail

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के आउटडोर स्टेडियम में 5 मार्च से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 और फ्री स्टाइल मोटोक्रास प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इससे पहले उन्होंने स्टेडियम में स्वयं बाइक चलाते हुए प्रवेश कर मंच तक पहुंचे और सभी बाइकर्स और खेल प्रेमी दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बाइक राइडर्स के साहसिक और हैरत अंगेज प्रदर्शन से दर्शक रोमांचित हो उठे। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय सुपरक्रास प्रतियोगिता 2022 और फ्री स्टाइल मोटोक्रास का आयोजन रायपुर में किया गया, जो देश में पहली बार किसी आउटडोर स्टेडियम में फ्लड लाइट में आयोजित हो रहा है। यह हमारे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। राज्य गठन के बाद से ही छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्टस् द्वारा साल 2003 से अब तक विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की रैली का सफल आयोजन किया गया है। 

उन्होंने कहा कि यह आयोजन सबसे अलग और रोमांचक और महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के आयोजन राज्य की जनता, खिलाड़ी में मोटर स्पोर्ट्स को चढ़ावा देना, उन्हें प्रोत्साहित करना और यह बताना कि इस प्रकार की खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ भारत और छत्तीसगढ़ राज्य भी सक्षम है। प्रतियोगिता का मूल उद्देश्य युवाओं को रोड रेज और आम रास्तों पर स्टंट से रोकना और एक विशेष स्थल पर उनको मौका प्रदाय कर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर देना है। 

छत्तीसगढ़ के बाइकर्स को मिला अवसर 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत ज्यादा लोकप्रिय, रोमांच, गति एवं साहस से भरपूर इस विशेष खेल को छत्तीसगढ़ में भी स्थापित करना, छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन का यही उद्देश्य रहा है। इसमें हमारी सरकार पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाइकर्स द्वारा फ्री स्टाइल मोटोक्रास का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस प्रतियोगिता के विभिन्न रेस में छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों के लिए भी विशेष श्रेणी रखी गई है, जिसमें सिर्फ छत्तीसगढ़ के बाइकर को अवसर मिला है। 

8 वर्गों में रेस आयोजित

इस प्रतियोगिता में कुल 08 वर्गों में रेस आयोजित है। इन रेसिंग प्रतियोगिता के मध्य फ्री स्टाइल मोटो कास का प्रदर्शन विदेशी बाइकर के द्वारा किया गया। उबड़-खाबड़ रास्तों पर विदेशी और महंगी बाइकों से राइडर्स द्वारा छत्तीसगढ़ में अपने जौहर का प्रदर्शन किया है, जो सराहनीय है। मैं स्वयं बाइक राइडिंग का शैकिन रहा हूं और आज भी आवश्यकता पड़ने पर बाइक से घूमना पसंद करता हूं। उन्होंने छत्तीसगढ़ मोटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में साहसिक आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। 

खेल प्रेमी बड़ी संख्या में रहे उपस्थित 

इस अवसर पर उच्च शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, सांसद छाया वर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल कुलदीप जुनेजा, महापौर एजाज ढेबर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग किरणमयी नायक, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़,  नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और अन्य जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.