Media24Media.com: man ate snake

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label man ate snake. Show all posts
Showing posts with label man ate snake. Show all posts

अजब-गजब: शराब पार्टी के बीच अचानक निकला सांप, 3 दोस्तों ने भूनकर खाया, एक की हालत खराब

No comments Document Thumbnail

राजस्थान के धौलपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है। दरअसल, कोलारी थाना क्षेत्र के पीपरीपुरा गांव में बुधवार रात को 3 दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। तभी वहां सांप निकल आया। ये देखकर तीनों दोस्तों ने सांप को पकड़ लिया और काट दिया। इसके बाद सांप को भूनकर खा गए। सांप को खाने के बाद तीनों दोस्तों में से एक अतरसिंह कुशवाह की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक को 12 घंटे बाद गुरुवार को सुबह होश आया।

फाइल फोटो

जानकारी के मुताबिक अतरसिंह कुशवाह, जोगिंदर और शिवराज बुधवार देर शाम को गांव में पीपरीपुरा नहर के किनारे बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान झाड़ियों से निकलकर एक सांप उनके पास आ गया, जिसे अतर सिंह ने पकड़ लिया और उसका मुंह और पूंछ काट दी। फिर उसे आग में भून ​डाला। भूने हुए सांप को अतरसिंह खा गया। सांप खाने के बाद अतर सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई और वो बेहोश हो गया।

12 घंटे बाद आया युवक को होश

परिजन को जब इस बात का पता चला तो वो उसे फौरन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के करीब 12 घंटे बाद अतर सिंह को होश आया। पूरे गांव में दोस्तों की शराब पार्टी और अतरसिंह द्वारा सांप भूनकर खाने की बात अब चर्चा का विषय बन गया है। वन्यजीव विशेषज्ञों की मानें तो सांप जहरीला जीव है। इसके सेवन में जरा सी लापरवाही भी जान पर भारी पड़ सकती है।

डॉक्टर ने दी जानकारी

अतर सिंह ने बताया कि वो और उसके दोस्त जोगिंदर और शिवराम परचून की दुकान खोलना चाहते थे, जिसको लेकर पीपरी पुरा गांव में उनकी शराब पार्टी चल रही थी। फिलहाल अतर अब खतरे से बाहर है। जिला अस्पताल के डॉक्टर दीपक जिंदल का कहना है कि अस्पताल में एक मरीज भर्ती हुआ था, जिसने सांप को भून कर खा लिया था। अब उसकी हालत ठीक है। हालांकि थोड़ी से भी लापरवाही भारी पड़ सकती थी।  

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.