Media24Media.com: mahasamund sp action

Responsive Ad Slot


 

Showing posts with label mahasamund sp action. Show all posts
Showing posts with label mahasamund sp action. Show all posts

महासमुंद: एक करोड़ 70 लाख रुपये की गांजा तस्करी करते 4 गिरफ्तार

No comments Document Thumbnail

महासमुंद पुलिस गांजा की तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का एसपी दिव्यांग पटेल ने पुलिस कंट्रोल रूम में आज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि फाॅरेस्ट नाका टेमरी (बागबाहरा) में वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच एक बोलेरो तेज रफ्तार से ओडिशा की ओर से आ रही थी। जिसे चेकिंग पाईन्ट एन.एच.-353 फाॅरेस्ट नाका टेमरी पर रोका गया। 





गोलमोल जवाब देने पर हुआ शक


वाहन में ड्राइवर बैठा मिला। जिनसे नाम-पता पूछने पर अपना नाम  संजय सामल उम्र 38 जयचन्द्रपुर थाना मरसागई जिला केन्द्रापाडा (ओडिशा) का रहने वाला बताया। यह वाहन ओडिशा से महाराष्ट्र की ओर जा रही थी। महाराष्ट्र जाने के संबंध में पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा। थाना कोमाखान की टीम को इस पर शक होने पर वाहन की गहन तलाशी ली। तब वाहन के पीछे में बोरियों में पत्तागोभी और आलू भरा हुआ मिला। 


7 क्विटंल गांजा जब्त


वाहन में पत्तागोभी और आलू की बोरियों के नीचे प्लास्टिक के 15 बोरियों में मादक पदार्थ गांजा भरा मिला।  प्रत्येक बोरी में 16-16 पैकेट कुल 240 पैकेट और वाहन के डाला में पत्ता गोभी और आलू के बोरियों के नीचे चेम्बर बना हुआ था। चेम्बर में छिपा कर रखे 110 पैकेट मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला। आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 350 पैकेट में 7 क्विटंल मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। उनके खिलाफ थाना कोमाखान में कार्रवाई की जा रही है। 


पीछे से कार में आ रहे थे 3 आरोपी


आरोपी संजय सामल से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि एक अन्य लग्जरी कार में भी कुछ लोगों द्वारा गांजा परिवहन करने की जानकारी मिली। जिसे पुलिस द्वारा आरोपी के बताए अनुसार चेकिंग में चौकसी बढ़ा दी गई। तभी खरियाररोड ओडिशा की ओर से एक हुंडई आई। जिसे रोककर पुलिस द्वारा पूछताछ कर तलाशी ली गई। कार में तीन व्यक्ति बैठे मिले।  


पूछताछ में हुआ खुलासा


पूछने पर अपना नाम चिन्मय साहनी उम्र 26 केन्द्रापाडा ओडिशा, जी शंकर उम्र 22 दिगपाहंडी जिला गंजाम, ओडिशा और निलेश बैरागी उम्र 26 बालापुर जिला धुले, महाराष्ट्र कमलानी मार्केट झोपडपट्टी मकान नंबर 112 नागपुर थाना कमलानी मार्केट नागपुर (महाराष्ट्र) के रहने वाले बताये। वाहन की तलाशी पुलिस द्वारा ली गई तब वाहन के पीछे डिक्की में 50 पैकेट खाखी रंग के टेप से लिपटा हुआ गांजा मिला। कार से 50 पैकेट में प्रत्येक पैकेट 02 किलो ग्राम वजनी कुल 100 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, आरोपियों से जप्त कर मौके पर गिरफ्तार किया।

Don't Miss
© Media24Media | All Rights Reserved | Infowt Information Web Technologies.